UP: पिता अपनी बेटी से करता था दरिंदगी, पत्नी ने भाई और बेटे के साथ मिलकर कराई हत्या, 4 महीने बाद खुला राज

UP Varanasi News: चार माह पहले वाराणसी जिले के चोलापुर क्षेत्र में एक तांत्रिक की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में काफी जांच की लेकिन हत्या करने वालों के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार 5 महीने बाद अब पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तांत्रिक की पत्नी, उसके साले और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले तांत्रिक की बीते 5 मई को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के बेटे द्वारा भूमि विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चोलापुर पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया।

police-caught-the-son-wife-and-brother-in-law-in-varanasi-up

समय गुजरता गया और चोलापुर पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए लगे रही। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले में जब कोई भी दूसरा सुराग नहीं मिला और मृतक ज्यादातर समय अपने घर ही रहता था ऐसे में किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। जब हत्या करने में बाहरी व्यक्ति कि कोई संलिप्तता नहीं मिली ऐसे में घर वालों पर ही शक हुआ।

पुलिस द्वारा ऐसे में अपनी एक मुखबीर को तांत्रिक के घर वालों पर नजर रखने के लिए लगाया गया। धीरे-धीरे राज खुलने लगा और निगरानी के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि तांत्रिक के परिवार वालों ने ही कुल्हाड़ी से काटकर तांत्रिक की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष चोलापुर परमहंस गुप्ता द्वारा बताया गया कि पकड़े जाने पर तांत्रिक के बेटे और उसकी पत्नी द्वारा बताया गया कि तांत्रिक का काम करने के दौरान गांजा पीकर तांत्रिक द्वारा महिलाओं के साथ गलत काम किया जाता था। उसकी पत्नी ने बताया कि कई बार वह अपने पति को समझाई थी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

उसने यह भी कहा कि अंत में उसके पति ने अपनी ही बेटियों के साथ गलत काम करना शुरू कर दिया। 16 वर्षीय बेटी के साथ वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा ऐसे में जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर गड़ासा से से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्यारों ने कहा उन्हें किसी प्रकार का पछतावा नहीं है क्योंकि तांत्रिक द्वारा गलत किया जाता था और यह उन्हें बर्दाश्त नहीं था। जब समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो उनके पास एक ही रास्ता था और उसी रास्ते को चुनते हुए लोगों ने उसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस द्वारा तीनों हत्यारों क्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में तीनों को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+