UP News: 23 को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, अटल आवासीय विद्यालय की देंगे सौगात, तैयारियों में जुटा प्रशासन

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आएंगे। वाराणसी में पीएम के आगमन को देखते हुए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

वाराणसी के करसड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आयोजन की रूपरेखा और आवागमन आदि को ध्यान में रखते हुए भी अधिकारियों द्वारा जानकारी एकत्र की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इलाके के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

pm-will-come-to-varanasi-on-23rd-will-gift-atal-residential-school

करसड़ा गांव में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए प्रमुख सचिव श्रम अनिल कुमार और प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार रविवार को करसड़ा पहुंचे। इस दौरान अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लेने का निर्देश भी दिया गया।

प्रमुख सचिव श्रम अनिल कुमार द्वारा निर्देश दिया गया कि कैंप लगाकर विद्यालय परिसर की व्यवस्था, सड़क तथा भवन आदि के निर्माण को गुणवत्तापूर्ण समय से पूरा करा लिया जाए। निर्देश दिया गया कि आगामी 18 सितंबर तक पूरा काम हर हाल में समाप्त होना चाहिए। यह भी निर्देश दिया गया कि आवासीय विद्यालय में ठहरने वाले बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए।

18 सितंबर को सीएम आएंगे वाराणसी
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले प्रधानमंत्री की जनसभा सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 सितंबर को वाराणसी आएंगे। इसीलिए रविवार को करसड़ा गांव में पहुंचे प्रमुख सचिव श्रम और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य को 18 सितंबर से पहले हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है।

वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि जनसभा में करीब 25000 से अधिक लोगों की भीड़ को एकत्र की जाएगी। क्योंकि आवासीय विद्यालय में कामगारों के बच्चे पढ़ाई करेंगे ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+