काशी में आज PM मोदी, देखिए पूरा डे-प्लान
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर है। पीएम बनने के बाद ये मोदी का ये अपने संसदीय क्षेत्र का तीसरा दौरा होगा। इससे पहले वो आखिरी बार 25 दिसंबर को आए थे। हलांकि बीच में उनकी कई काशी यात्रा मौसम की भेंट चढ़ गई थी। मोदी का ये दौरा काफी लंबा है। मोदी तकरीबन 9 घंटे काशी में गुजारेंगे।
देश के विकास को हिलाकर रख देता है एक 'डंक'

इस दौरान मोदी कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं में बिजली सुधार एवं सड़कों से जुड़ी पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के अलावा बीएचयू का ट्रामा सेंटर का उद्घाटन शामिल है।
मोदी के इस बनारस दौरे का पूरा डे-प्लान यहां देखें।
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 10.40 बजे नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी अगवानी करेंगे।
बाबतपुर से प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से छावनी परिषद में बने हेलीपैड पहुंचेंगे।
यहां के बाद पीएम हेलीकाप्टर से 12:35 बजे डीरेका परिसर में बने हेलीपैड पहुंचेंगे।
यहां से वह डीरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। डीरेका में पहला प्रोग्राम पार्टी के जनप्रतिनिधियों व नेताओं से भेंट का है।
12.45-1.45 बजे: पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
1.45-3.30 बजे वह दोपहर का भोजन करेंगे।
इसके बाद भेंट, शिलान्यास और लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करेंगे।
मोदी शाम 6:35 बजे डीरेका से सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।
वहां से शाम 7:40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications