PM In Varanasi: पीएम मोदी आज दाखिल करेंगे नामांकन, 12 राज्यों के CM और 20 मंत्री होंगे शामिल

PM In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

pm-in-varanasi-pm-narendra-modi-will-file-nomination-tomorrow

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए देश के राज्यों के मुख्यमंत्री मंगलवार को वाराणसी पहुंचेंगे। इसके अलावा 20 मंत्री भी प्रधानमंत्री के नामांकन में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में भाजपा के नेताओं द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंच गए हैं और उन्होंने रोड शो भी किया।

वाराणसी के लंका चौक से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक करीब 5 किलोमीटर की दूरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई घंटे में तय किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

रोड शो खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और लोकसभा चुनाव में वाराणसी से जीत की प्रार्थना की।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रि विश्राम करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

मंगलवार सुबह उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचेंगे। वहां पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्सी घाट भी जा सकते हैं।

इसके बाद दोपहर में प्रधानमंत्री वाराणसी कलक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+