'ट्रैफिक में फंसा पायलट', Flight में इंतजार करते रहे यात्री, प्रोफेसर ने लिखा 'भाई हम इंसान हैं या भेड़-बकरी'
दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट के बीच संचालित होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की Flight 6E6361 मंगलवार को 4:30 घंटे से अधिक देरी से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। फ्लाइट देर से पहुंचने का कारण यात्री परेशान नजर आए।
यात्रियों द्वारा बताया गया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी समय तक फ्लाइट में बैठाकर रखा गया। पूछने पर एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि ट्रैफिक जाम में पायलट फस गए हैं, जिसके चलते फ्लाइट अपने निर्धारित समय से उड़ा नहीं भर पा रही है।

यात्रियों को जब इस बात की जानकारी हुई तो यात्री एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए अपनी भड़ास निकाले। यात्री आयुष संघी ने लिखा कि ट्रैफिक में पायलट की फंसने के चलते विमान विलंबित होने पर एयरलाइंस द्वारा नुकसान की भरपाई करना तो दूर, कर्मचारी बातों पर भी ध्यान नहीं देते हैं।
इसी तरह बीएचयू के प्रोफेसर डॉक्टर एस के मिश्रा ने लिखा 'कमाल है, यात्रियों को हवाई जहाज में बैठा लिया अब बता रहे हैं कि को-पायलट अभी है नहीं, तो एक घंटे और यही फ्लाइट में बैठो। भाई हम लोग आदमी हैं या भेड़ बकरी।' उन्होंने एक पर मैसेज शेयर करते हुए उड्डयन मंत्री और एयरलाइंस को भी टैग किया है।
यात्री अतुल चतुर्वेदी ने लिखा कि यात्रियों की बोर्डिंग हो जाने के बाद विमान में बैठने पर घोषणा हुई कि पायलट ट्रैफिक जाम में फंस गया है और एक घंटे बाद आएगा। उन्होंने एयरलाइंस पर जुर्माना लगाने की मांग भी की है।
यात्रियों द्वारा एक्स पर मैसेज शेयर किए जाने के बाद एयरलाइन द्वारा जवाब देते हुए एयरलाइंस के द्वारा खेद प्रकट किया गया है साथ ही भविष्य में बेहतर सेवा देने का भरोसा भी दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications