मोदी पर बिफरे मांझी, कहा घोंघा और मछली खाएं तो दूंगा साथ
वाराणसी। विवादित बयानों के बादशाह बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में छा गए है। सीएम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऑफर दिया है अगर वो उनके साथ बैठकर मछली और घोंघा खाएंगे तो फिर वो उनका साथ देने के लिए तैयार है।

वाराणसी में कबीर चौरा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मांझी ने स्वच्छता अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह इस अभियान को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वह आदिवासियों के घर जाते हैं।
उनके घर में बनें घोंघा-मछली का व्यंजन खाते हैं। उन्होंने मोदी को ऑफर दिया कि यदि नरेंद्र मोदी भी ऐसा कर सकते हैं, तो वह उनके सफाई अभियान को मानेंगे।मांझी कबीर मठ में करीब 45 मिनट तक रुके। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह और बिहार के खनन मंत्री राम लखन भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications