Independence Day: वाराणसी में लोगों ने तिरंगा लस्सी के साथ मनाया आजादी का जश्न, देर शाम तक रहा जमावड़ा

Independence Day: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले में जहां अलग-अलग इलाकों में लोगों ने हाथों में तिरंगे लेकर जुलूस निकाला, वहीं कुछ जगहों पर लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सुबह से लेकर शाम काल तक यह सिलसिला चलता रहा।

इसी कड़ी में वाराणसी के लंका क्षेत्र में स्थित पहलवान लस्सी की दुकान पर तिरंगा लस्सी पीकर लोगों द्वारा आजादी का जश्न मनाया गया। तिरंगे के रंग में बनी लस्‍सी लोगों को खूब प्रभावित की ओर लस्सी पीने के बाद लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना जागृत करती रही। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक दुकान पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

people-in-varanasi-celebrated-independence-day-with-tiranga-lassi

इस बारे में दुकानदार मनोज कुमार यादव द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने अपनी मशहूर लस्सी की दुकान पर कुछ अलग करने का प्लान किया था जिससे लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत हो सके। ऐसे में उन्होंने तिरंगे के रंग में लस्‍सी बनवा दिया।

उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें यह लगा था कि हो सके कि लोग इसे पसंद ना करें लेकिन दोपहर होने पर काफी संख्या में ग्राहक उनकी दुकान पर पहुंचने लगे और लस्सी का लुफ्त उठाने के साथ ही लोग लस्सी के साथ सेल्फी लेने लगे और लोगों द्वारा लस्सी को खूब पसंद की गई। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही इस तरह की लस्सी बनाने में खर्च बढ़ा लेकिन पुराने रेट पर ही इसे हुए अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराया।

कई बॉलीवुड स्टार पी चुके हैं लस्सी
पहलवान लस्सी की दुकान 73 साल पुरानी है और वाराणसी ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोगों द्वारा भी यहां की लस्‍सी खूब पसंद की जाती है। इतना ही नहीं सिने जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस दुकान पर लस्सी पी चुके हैं। दुकानदार मनोज कुमार यादव फोटो दिखाते हुए बताते हैं कि दुकान पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा राजेश खन्ना और सोनू निगम तथा अनुराग कश्यप भी दुकान पर लस्सी का लुफ्त उठा चुके हैं। वहीं भोजपुरी फिल्म जगत में मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी उनके दुकान पर लस्सी पीने के लिए आ चुके हैं। इसके अलावा कई राजनेता भी दुकान पर लस्सी का लुफ्त उठा चुके हैं।

फिलहाल पहलवान लस्सी की दुकान पर 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर तीन रंगों में तैयार की गई लस्सी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। आलम यह रहा कि सायं काल तक इस दुकान पर लस्सी पीने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए देशभक्ति गीत भी बजाया जाता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+