वड़ोदरा में चायवाला तो बनारस में पान वाला बनेगा मोदी का प्रस्तावक

narendra mod
वाराणसी। वडोदरा में नामांकन भरते वक्त भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावक एक चाय वाला बना था उसी तर्ज पर अब बनारस में पान वाले को नरेंद्र मोदी का प्रस्तावक बनाने पर मंथन चल रहा है।

बनारस के नामी पान वालों के साथ चाय वालों के भी नाम की लिस्ट तैयार कर मोदी के पास भेजी गई है। उन्हें ही चाय वाले या फिर पान वाले को पसंद करना है। मोदी जिसे ब अपने प्रस्तावक के तौर पर पसंद करेंगे वहीं उनका प्रस्तावक बनेगा। गौरतलब है कि वडोदरा सीट के लिए नामांकन भरते वक्त चाय बेचने वाले किरण महिडा को मोदी का प्रस्तावक बनाया गया था।

अब जब कि मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ने आ रहे है तो पार्टी पानवाले को नका प्रस्तावक बनाना चाहती है ताकि मोदी को मशहूर बनारसी पान से जोड़ा जाए। वहीं इसके पीछे मोद की मंशा है कि सूबे के सीएम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को चाय वाले के मुकाबले पान वाला के रूप में पेश कर चुके हैं। ऐसे में मोदी चाय के बजाए पान पर फोकस करना चाहते है।

दरअसल पान बनारस की पहचान के तौर पर भी जुड़ा है। गौरतलब है कि मोदी 22 अप्रैल को वाराणसी में अपना नामांकन करेंगे, लेकिन चर्चा जोरों पर है कि पान वाले और चाय वाले, दोनों के मतदाता होने संबंधी दस्तावेज बीजेपी नेताओं ने मांगे हैं, ताकि अंतिम समय में भागदौड़ न करनी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+