Varanasi: 2,726 कीलों से बनाई Ram Mandir की अद्भुत पेंटिंग, बनारस की बेटी ने बनाया वर्ड रिकॉर्ड

अयोध्या में बन रहे दिव्य श्रीराम मंदिर का हर कोई किसी न किसी रूप में हिस्सा बनना चाहता है। किसी ने अलीगढ में राम मंदिर को भेंट करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ताला बना डाला तो कोई अभी से जनवरी के लिए अयोध्या में रूम बुक करने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी बीच बनारस की एक बेटी ने श्रीराम मंदिर की एक अद्भुत पेंटिंग बनाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह पेंटिंग 2 हजार 726 कीलों के जरिये एक प्लाइबोर्ड पर बनाई है, जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

26 घंटों में रचा इतिहास
बता दें कि यह पेंटिंग बनारस के पुरंदरपुर गांव की रहने वाली प्रिया सिंह ने बनाई है। वह बीएफए फाइनल ईयर की छात्रा हैं। साथ ही वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उन्होंने इस कला का हुनर देश की जानी-मानी चित्रकार पूनम राय से सीखा है। प्रिया ने यह पेंटिंग 2 हजार 726 कील के जरिये एक प्लाइबोर्ड पर बनाई है। उन्होंने सिर्फ 26 घंटों में इस पेंटिग को बनाकर विश्व में नया कीर्तिमान रचा है। यह पेंटिंग एक ही नजर में हर किसी को बरबस अपनी ओर खींच रही है।

painting of Ram Mandir made with 2726 nails girl student priya singh of Banaras made word record

'पेंटिंग नहीं, आस्था का समंदर है'
वहीं इस पेंटिंग का उद्घाटन अपर जिला जज राकेश पांडेय ने किया है। इस पेंटिंग के जरिये प्रिया ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड बनाया है। इस ऐतिहासिक पेंटिंग के उद्घाटन के अवसर पर बनारस के अपर जिला जज राकेश पांडेय ने कहा कि प्रिया सिंह की पेंटिंग में सिर्फ मंदिर नहीं, आस्था का समंदर है।उन्होंने कहा कि उनकी कला में भगवान श्रीराम के जीवन की प्रेरक कथाएं छुपी हुई हैं। इसके एलावा प्रिया की योग्यता और मेहनत देखकर सभी लोग वाहवाही कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

painting of Ram Mandir made with 2726 nails girl student priya singh of Banaras made word record

प्रिया की श्रीराम में है गहरी आस्था
चित्रकार प्रिया ने बताया कि उनके मन में भगवान श्रीराम में गहरी आस्था और श्रद्धा है। उन्हें खुद भगवान श्रीराम के जीवन के प्रति विशेष रुचि है और उन्होंने इस पेंटिंग के माध्यम से अपने भाव को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि इस पेंटिंग के जरिये उन्हें आध्यात्मिकता का अनुभव करने का अवसर मिला है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा चित्रकार पूनम राय को देती हैं।

painting of Ram Mandir made with 2726 nails girl student priya singh of Banaras made word record

युवा पीढ़ी के लिए प्रिया बनी प्रेरणा
उद्घाटन समारोह में अपर जिला जज की पत्नी प्रतिभा पांडेय ने प्रिया की सराहना की और कहा कि प्रिया के प्रयास और मेहनत ने बनारस के गांव से निकलने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है और उन्हें दिखाया है कि किसी भी क्षेत्र में जज्बे और लगन से दुनिया जीती जा सकती है। प्रतिभाशाली छात्रा प्रिया सिंह की अनूठी चित्रकारी की चहुओर सराहनाकी की जा रही है और हर कोई उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+