अद्भुत! 50,081 बार लिखा 'राम' का नाम और बन गया विश्व रिकॉर्ड, ट्यूमर से जूझ रही 'प्रीती' ने ऐसे रचा इतिहास
BHU की एक होनहार छात्रा प्रीती कुमारी ने दूसरी बार 'हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज कराकर इतिहास रच दिया है। दरअसल, प्रीती ने 50,181 बार 'राम राम' लिखकर महज 11 घंटों में भगवान राम और माता सीता की एक अद्भुत पेंटिंग बना डाली है। खास बात ये है कि ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी के बावजूद प्रीती ने इस उपलब्धि को हासिल किया है।
दूसरी बार 'हार्वर्ड विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज
आपको बता दें कि हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक विश्वव्यापी अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय लंदन, भारत और दुबई में स्थित है। वाराणसी की छात्रा प्रीती द्वारा बनाई गई भगवान श्री राम की इस अद्भुत पेंटिंग ने उनका नाम 'वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड' के साथ-साथ दूसरी बार 'हार्वर्ड विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी दर्ज करवा दिया है। प्रीती बीएचयू यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट की छात्रा हैं।

50,181 बार लिखा 'राम' नाम
प्रीती का कहना है कि इस पेंटिंग को बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि प्रीती ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित है। लेकिन फिर भी महज 11 घंटों में उन्होंने इस पेंटिंग को तैयार कर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस पेंटिंग में 50,181 बार राम नाम लिखा है। भगवान श्री राम और सीता जी की यह पेंटिंग 24×28 इंच की है।

चित्रकार पूनम राय से मिली प्रेरणा
प्रीति कुमारी ने बताया कि काशी की चित्रकार पूनम राय से उन्हें प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि पूनम राय के संघर्षों को देखकर उन्हें भी कुछ करने की उम्मीद जागी। उन्होंने कहा कि वो पहले से ही अपनी बीमारी से टूट चुकी थी, लेकिन पूनम से मिलने के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया और जीवन में कुछ करने की एक नई दिशा मिली। इस उपलब्धि का श्रेय प्रीति कुमारी अपने पिता श्री दिनेश प्रसाद मंडल, माता सुनीता देवी, अभिषेक जायसवाल और पूनम राय को देती है।













Click it and Unblock the Notifications