Varanasi Railway Station पर अब क्यूआर कोड के जरिए करें डिजिटल शिकायत

Varanasi Railway Station पर किसी प्रकार की समस्या होने पर अब यात्री डिजिटल शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए स्टेशन के सभी सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए गए हैं

वाराणसी, 03 अक्टूबर : रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान की दिशा में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब वाराणसी जंक्शन अर्थात कैंट रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन की दुकानों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड चस्पा किया गया है, जिसे स्कैन करके यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर शिकायतों का निस्तारण भी त्वरित किए जाने का प्रयास किया जाएगा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन वाराणसी जंक्शन पर इस सुविधा का शुभारंभ कर दिया गया है। अब वाराणसी जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Varanasi railway station QR Code

यह है शिकायत करने की पूरी प्रक्रिया
क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए आप अपने मोबाइल के गूगल लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं यदि आपके मोबाइल में गूगल लेंस वर्क नहीं कर रहा है तो आप क्यू आर कोड स्कैनर से संबंधित एक को प्‍लेस्‍टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। एप इंस्टॉल करने के बाद रेलवे स्टेशन पर विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। कोड स्‍कैन करने के बाद मोबाइल में एक गूगल सीट खुल जाएगी। उसी गूगल शीट में शिकायतकर्ता को अपना नाम और समस्या सहित अन्य जानकारियों को भरने के साथ ही शिकायत भी लिखी जाएगी। आवश्यक फ़ील्ड को भरने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा उसे सबमिट कर दिया जाएगा। उसके बाद यह शिकायत स्टेशन के अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा तत्काल संबंधित को अधिकारी को शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया जाएगा।

समस्‍या की करें शिकायत, त्‍वरित होगा समाधान
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद खान-पान वेंडर, टॉयलेट, पार्किंग, स्टाल, गंदगी, पेयजल सहित रेलवे स्टेशन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए यात्री शिकायत कर सकते हैं। क्यूआर कोड प्रिंटेड पोस्टर रेलवे स्टेशन के सभी स्टालों, पार्किंग, टॉयलेट, पेयजल के स्थानों सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+