NEET Exam Results: परीक्षा रद्द करने की उठी मांग, BHU सिंहद्वार पर छात्रों ने किया Protest, की नारेबाजी
NEET Exam Results: नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर नीट की तैयारी करने वाले छात्रों ने शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय सिंह द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा मांग की गई की नीट यूजी परीक्षा को निरस्त कर दिया जाए।
नाराज छात्रों ने बीएचयू के सिंह द्वार पर करीब 1 घंटे तक धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। उसके बाद पहुंची पुलिस ने काफी समझा बुझाकर उन्हें किसी तरह शांत कराया और छात्र कैंपस में वापस लौट गए।

धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करें छात्रों द्वारा कहा गया कि इस बार नीट यूजी की परीक्षा में 24 लाख छात्र शामिल हुए थे। 24 लाख छात्रों में 13 लाख छात्र पास हुए वहीं पहली बार ऐसा हुआ जब 67 छात्रों को पहले रैंक हासिल हुई। ऐसे में गड़बड़ी की प्रबल आशंका है।
छात्रों द्वारा आरोप लगाया गया कि एनडीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलता है। यही कारण है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं।
अभी 3 दिन पहले ही नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था। रिजल्ट जारी होने के बाद पता चला कि एक ही सेंटर से आठ छात्रों को 720 में से 70 नंबर दिए गए हैं। छात्रों द्वारा कहा गया कि गड़बड़ी के चलते मेहनत करने वाले छात्रों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल पाता है।
परीक्षा की तैयारी करने वाले अजय द्वारा बताया गया कि परीक्षा में काफी धांधली की गई है। अजय ने बताया कि हम लोगों द्वारा मांग किया जा रहा है कि इस परीक्षा को रद्द कर दिया जाए और फिर से परीक्षा कराया जाए।
यदि ऐसा नहीं किया जा सकता है तो सही से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाए। इसके अलावा इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए जिससे आरोपी पकड़ में आए और पूरे मामले का खुलासा हो सके। छात्र ने सवाल किया कि आठ छात्र कैसे 720 में से 720 अंक प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications