Navratri 2023: एक क्विंटल पंचमेवा से बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा, देखकर लोग कर रहे कारीगर की तारीफ
Navratri 2023: वाराणसी में शारदीय नवरात्र को ध्यान में रखते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने में मूर्ति बनाने वाले कारीगर युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। वाराणसी जनपद में करीब 5 सबसे अधिक पूजा पंडाल विभिन्न स्थानों पर लगाए जाते हैं। ऐसे में मूर्तियों की भी काफी डिमांड रहती है।
वाराणसी के खोजवा इलाके के मूर्तिकार शीतल चौरसिया ने इस बार पंचमेवा से ऐसी मूर्ति बनाई है जिसको लेकर लोगों द्वारा उसकी जमकर तारीफ की जा रही है। मूर्ति इतनी सुंदर बनी है जिसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि पंचमेवा का इस्तेमाल करते हुए मूर्ति का निर्माण किया गया है।

इस बारे में मूर्तिकार शीतल चौरसिया से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि यह मूर्ति पूरी तरह इको फ्रेंडली है और मूर्ति को बनाने में एक क्विंटल पंचमेवा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार वह इस तरह की मूर्ति का निर्माण किए हैं।
इतने सामानों का हुआ है इस्तेमाल
Recommended Video
शीतल चौरसिया ने बताया कि मूर्ति का निर्माण अब अंतिम चरण में चल रहा है और साज सज्जा ही बची हुई है। उन्होंने बताया की मूर्ति को बनाने में 20 किलो काजू, 10 किलो पिस्ता बादाम, 40 किलो किशमिश, 5 किलो छुहारा, 30 किलो कमलगट्टा सहित मेवा आदि का इस्तेमाल किया गया।
शीतल चौरसिया द्वारा यह भी बताया गया कि साढ़े छह फीट की इस मूर्ति का निर्माण करने के लिए कुल पांच कारीगर लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पांच कारीगरों के लगाए जाने के बावजूद भी करीब एक महीने का समय मूर्ति के निर्माण में लग गया।
उन्होंने यह भी बताया कि मूर्ति का ऑर्डर देने वाले लोगों द्वारा ही पंचमेवा से मूर्ति बनाने की बात कही गई थी। ऐसे में जिन लोगों द्वारा मूर्ति बनाने का आर्डर दिया गया था उनके द्वारा ही पंचमेवा उपलब्ध कराया गया। फिलहाल मूर्ति को देखने के बाद लोगों द्वारा कारीगर की जमकर तारीफ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications