BHU की महिला प्रोफेसर से पूछताछ की महिला आयोग की टीम, मारीशस निवासी छात्र पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बीएचयू में पढ़ने वाले मारीशस के एक छात्र द्वारा महिला प्रोफेसर को अश्लील मैसेज भेजने की जांच हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची वाराणसी।

BHU News today

BHU की एक महिला प्रोफेसर के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़खानी करने के मामले को महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है। रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम जांच हेतु वाराणसी पहुंची और पीड़ित प्रोफ़ेसर से घटना के बारे में जानकारी ली। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी छात्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है और उसका वीजा रद्द करते हुए उसे मॉरीशस वापस भेजा जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

BHU Varanasi News

दो माह से प्रोफ़ेसर को कर रहा था परेशान
मॉरीशस का रहने वाला प्रशांत शर्मा नामक एक छात्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग में एमए प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। छात्र के खिलाफ बीते 16 फरवरी को लंका थाने में महिला प्रोफेसर द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। महिला प्रोफेसर का आरोप है कि प्रशांत शर्मा बीते दिसंबर माह से उनको परेशान कर रहा है। दिसंबर माह में एक दिन आरोपी छात्र द्वारा 100 से अधिक अश्लील मैसेज प्रोफेसर के मोबाइल पर भेजे गए थे। शिकायत में प्रोफेसर द्वारा यह भी कहा गया था कि मना करने के बावजूद भी छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

स्कूटी पर बैठकर करता था गंदी हरकत
महिला प्रोफेसर द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में यह भी कहा गया कि डिपार्टमेंट हेड द्वारा छात्र को फटकार लगाई गई थी। फटकार लगाए जाने के बाद भी आरोपी प्रशांत शर्मा पर उसका कोई असर नहीं पड़ा। प्रोफेसर द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि प्रशांत शर्मा क्लास में गुलाब का फूल लेकर आता था और एक दिन उसने उनके बैग में गुलाब का फूल रख दिया था। इसके अलावा सीढ़ियों पर बैठकर वह प्रोफ़ेसर के आने-जाने का इंतजार करता था तथा अकेला पाकर उन्हें छूने तथा छेड़खानी करने की कोशिश करता था। प्रोफ़ेसर ने आरोप लगाया कि 1 दिन उसने उन्हें गलत तरीके से टच भी किया था। वही उनकी स्कूटी पर वह पहले से ही बैठा रहता था और जब अपनी स्कूटी के पास व पहुंचती थीं तो प्रशांत शर्मा द्वारा गंदी हरकत किया जाता था।

प्रोफेसर को दिया गया कार्रवाई का भरोसा
रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम द्वारा प्रोफेसर से पूछताछ की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम का नेतृत्व प्रवीण सिंह द्वारा किया गया। यह अभी बात सामने आ रही है कि पूछताछ के दौरान महिला पुरुष द्वारा कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी टीम को सौंपे गए हैं। महिला प्रोफ़ेसर से पूछताछ करने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम द्वारा प्रोफेसर को छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया है।

Recommended Video

      वाराणसी से बुरी खबर, वृद्ध ने रेता अपना गर्दन, मची चीख पुकार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+