वाराणसी के लोगों की चाहत, मोदी बने उनके घर में किराएदार

साथ ही चुनाव लड़ने के दौरान आवास और कार्यालय के लिए जगह की जरूरत होती ही है। मोदी को किरायेदार बनाने के पीछे इनकी सोच यह कि उसे यह लिखकर देने का मौका मिलेगा कि मोदी जी उसके यहां रहते हैं या फिर उसके किरायेदार हैं। किराया कोई भले न ले या न मिले, यह बताने का मौका तो मिलेगा ही मोदी अमुक के किरायेदार हैं। इससे आने वाले समय में बहुत कुछ मिलने की उम्मीद भी लोग लगा बैठे हैं।
आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वानाथ की नगरी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। वहीं नरेन्द्र मोदी के बारे में चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी में मनमोहन सिंह के नाम से मशहूर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मोदी की ताकत को दुनिया पहचानती है। अब तो मोदी को हराने के लिए भगवान को भी सोचना होगा। हर्षवर्धन ने कहा कि अब तो भगवान को भी मोदी का रथ रोकने से पहले सोचना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications