वाराणसी के मुसलमान नरेंद्र मोदी के साथ कहा देश को बदलाव की जरूरत

narendra modi
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी से नामांकन करेंगे। नामांकन किए जाने से पहले हजारों की तादाद में यहां के मुसलमानों ने रोड पर उतरकर मोदी-मोदी के नोर लगाए और उन्‍हें समर्थन देने की बात कही। बताया जा रहा है कि मोदी के रोड शो के दौरान करीब 2.5 लाख से भी ज्‍यादा लोग यहां शामिल होंगे।

वाराणसी की सभी सड़कें भगवा रंग से पट गई हैंं। बूढे, बच्‍चे, महिलाएं और युवा सभी अपने घराें से मोदी को समर्थन देने के लिए बाहर निकल चुके हैं। ताजुब की बात तो यह है कि यहां के मुसलमान डंके की चोट पर कह रहे हैं कि वे मोदी के साथ हैं। मुसलमानों से बातचीत किए जाने के दौरान उन्‍होंने बताया कि देश को एक बड़े बदलाव की जरूरत है और वो बदलाव सिर्फ मादी ही कर सकते हैं।

नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले जिस तरीके से वाराणसी के मुसलमानों ने रोड पर उतरकर मोदी-मोदी के नारे लगाए उससे यही समझा जा सकता है कि मोदी अब मुसलमानों का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयायब हो चुके हैं। हालांकि मोदी ने यहां रोड शोे किए जाने से पहले टि्विट कर यह कह दिया था कि 'दोस्‍तों आज मैं वाराणसी से नामांकन करने जा रहा हूं। मुझे यहां से विजयी बनाने के लिए आप सभी मित्रों के सहयोग की जरूरत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+