पीएम मोदी के समर्थन में आई मुस्लिम महिलाएं, तीन तलाक के खिलाफ करेंगी किचन हड़ताल
तीन तलाक के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में उतरी मुस्लिम महिलाएं, समर्थन करने वालों का भी करेंगी विरोध।
वाराणसी। देशभर में तीन तलाक को लेकर बहस चल रही है, लेकिन अब इस बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से महिलाओं ने आवाज उठानी शुरु कर दी है।

'भूतिया मिर्ची' खाने का लिया चैलेंज, गले में हो गया 1 इंच का छेद
तीन तलाक को बताया अ3ानवीय
वाराणसी में महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठानी शुरु कर दी है और इस परंपरा को उन्होंने महिलाओं का अपमान करार दिया है। वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने मुस्लिम महिला कचहरी शुरु की है जोकि तीन तलाक के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रही है।
32 लाख एटीएम कार्ड खतरे में, जानिए कौन और कैसे चुरा रहा आपके कार्ड की जानकारी
इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने तीन तलाक को मानने से इनकार करते हुए इस प्रथा का मजबूती से विरोध करने का फैसला लिया है। महिलाओं ने इस प्रथा के खिलाफ किचन हड़ताल पर जाने का भी फैसला लिया है।
तलाकशुदा महिलाओं ने बयां किया दर्द
कार्यक्रम में कई तलाकशुदा महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपनी पीड़ा को इस दौरान बयान किया। इस दौरान एक महिला ने कहा कि तलाक के बाद जीवन बहुत कठिन हो गया है, तलाक के बाद कोई भी हमारी पीड़ा को सुनने की जहमत नहीं उठाता है।
जब आसमान से होने लगी कटे हुए हाथ-पैर की बारिश, सहम गए लोग
पति का भी विरोध करेंगी
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नजनीन अंसारी ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि तीन तलाक का मजबूती से विरोध करेंगे। हम उनका भी विरोध करेंगे जो इस प्रथा का समर्थन करते हैं। यही नहीं हम किचन हड़ताल पर जाएंगे अगर हमारे पति इस प्रथा का समर्थन करते हैं।
नजनीन ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून होने चाहिए ताकि महिलाओं को शारीरिक व मानसिक पीड़ा से बचाया जा सके। उन्होंने तीन तलाक को ना सिर्फ अमानवीय बल्कि गुनाह करार दिया है।
तीन तलाक के खिलाफ करेंगे सम्मेलन
नजनीन ने कहा कि हम उन लोगों का विरोध करेंगे जो तीन तलाक का समर्थन करेंगे, मुस्लिम महिलाएं तलाक के खिलाफ सम्मेलन करने की भी तैयारी कर रही हैं। यही नहीं हम लॉ कमीशन के पास जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications