मुलायम सिंह यादव ने जिस बच्चे को गोद में बिठाकर दिलाई थी सपा की सदस्यता, आज वह उनके लिए कर रहा दंडवत यात्रा

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के लिए वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा शनिवार से दंडवत यात्रा शुरू की गई

मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों-मस्जिदों में दर्शन पूजन कर मन्नतें भी मांगी जा रही हैं। इसी तरह वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर निवासी सपा नेता अजय फौजी द्वारा मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दंडवत प्रणाम यात्रा शनिवार से शुरू की गई।

घर से दो किलोमीटर दूर है मंदिर

घर से दो किलोमीटर दूर है मंदिर

अजय फौजी के सिरगोबर्धनपुर स्‍थित घर से करीब 2 किलोमीटर दूर चौरा माता का एक प्राचीन मंदिर स्थित है। शनिवार को अजय ने प्रण किया कि जब तक समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो जाता और वे स्वस्थ होकर अस्पताल से घर नहीं चले जाते तब तक अजय प्रतिदिन इसी तरह दंडवत प्रणाम यात्रा करते हुए चौरा माता मंदिर पहुंचेंगे और माता का दर्शन कर नेताजी के स्‍वस्‍थ होने के लिए प्रार्थना करेंगे।

बोले- नेताजी के लिए ही जीता और मरता हूं

बोले- नेताजी के लिए ही जीता और मरता हूं

समाजवादी पार्टी के नेता अजय फौजी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव छोटे बड़े का भेदभाव किए बगैर सभी लोगों को एक समान प्यार और आशीर्वाद देते हैं। पार्टी ही नहीं देश के सभी नागरिकों के साथ नेताजी ने कभी भेदभाव नहीं किया। अजय ने कहा कि वे नेताजी के लिए जीते हैं और नेताजी के लिए मरते हैं।

छोटा था तब गोद में बिठाकर बनाए थे सपा का सदस्य

छोटा था तब गोद में बिठाकर बनाए थे सपा का सदस्य

अजय फौजी ने बताया कि जब वह काफी छोटे बच्‍चे थे उस समय मुलायम सिंह यादव वाराणसी के खिड़किया घाट पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उस कार्यक्रम में अजय फौजी भी अपने पिता के साथ गए थे। उसी कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने अजय फौजी को अपने गोद में बिठाकर समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाए। यही कारण है कि बड़ा होने के बाद अजय फौजी समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे तो वह अपना शरीर नेताजी को समर्पित करते हुए लिखित तौर पर देने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+