कांग्रेस के मुस्ल‍िम वोट पक्के करने जेल से बाहर आये मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari
वाराणसी। इस समय उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित शहर वाराणसी की आबो-हवा बदलती दिखाई दे रही है। क्योंकि जिसे भाजपा मोदी लहर कह रही है और आम आदमी पार्टी केजरीवाल वेव, उस पर बादल बरसाने के लिये मुख्तार अंसारी जेल से बाहर आने वाले हैं। जी हां कोर्ट ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पैरोल पर रिहा कर दिया है।

यूपी की एक अदालत ने मुख्तार अंसारी को 10 दिन की कस्टडी पैरोल दी है, यानी मुख्तार जहां भी जायेंगे, उनके साथ पुलिस वाले साथ होंगे। इस दस दिन की रिहाई को मुख्तार कतई वेस्ट नहीं करना चाहते हैं। असल में उनका मकसद है कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय के लिये वोट पक्के करना। कांग्रेस के स्थानीय नेता शफीक-उर-रहमान ने फोन पर बातचीत में बताया कि अंसारी वाराणसी की जनता से सीधे जाकर मिलेंगे और कांग्रेस के लिये प्रचार करेंगे।

हम आपको बता दें कि अंसारी पर मकोका लगा हुआ है और हत्या के मामले में अंसारी जेल में हैं। मुन्ना बजरंगी के साथ मिलकर अंसारी ने कई अपराधों को अंजाम दिया है।

क्रिमिनल के सहारे कांग्रेस

सच पूछिए तो कांग्रेस के बुरे दिन इसी बात से साबित हो रहे हैं कि अब वोट मांगने के लिये पार्टी को क्रिमिनल्स का सहारा लेना पड़ रहा है। खास बात यह है कि कांग्रेस यह सब मुस्लिम वोटों के लिये कर रही है। इससे यह भी साफ होता है कि कांग्रेस ने पिछले 10 साल में ऐसा कुछ नहीं किया जिसके आधार पर वो वाराणसी की जनता से वोट मांग सके। क्योंकि अगर ठोस काम किये होते, तो ऐसी नौबत नहीं आती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+