वाराणसी: नाबालिग को बहाने से घर बुलाकर पड़ोसी ने किया रेप, गिरफ्तार

वाराणसी। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के निर्मम हत्या के बाद यूपी के वाराणसी में नाबालिग से रेप की घटना सामने आई है। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

minor girl physically attacked in varanasi

बहाने से बुलाया गया घर

दरसअल, गाजीपुर का रहने वाला युवक वाराणसी के विशेश्वरगंज इलाके में एक निजी ट्रांसपोर्ट में काम करता है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहा था। पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी बहन की बड़ी बेटी और उसकी बेटी को कपड़ा देने के बहाने घर बुलाया और उसका रेप किया। जानकारी होने पर युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया है। पीड़िता की मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और प​रिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+