हमें राहुल गांधी जैसी बेवकूफी नहीं करनी चाहिए, सलमान खुर्शीद कराएं अपना इलाज - मनोज तिवारी
भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वाराणसी में कहा कि हमें राहुल गांधी जैसी बेवकूफी नहीं करनी चाहिए, वहीं उन्होंने सलमान खुर्शीद को इलाज कराने का भी सलाह दिया।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने देश के लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के हेतु मास्क लगाने और दो गज की दूरी सहित कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया। वहीं राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हमें राहुल गांधी जैसी बेवकूफी नहीं करनी चाहिए। सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने वाले बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया।

सलमान खुर्शीद को करवाना चाहिए अपना इलाज
कांग्रेस पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सलमान खुर्शीद भगवान राम के बारे में जानते क्या हैं? उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे लोगों ने ही कांग्रेस को इस रसातल तक भेजा है और यदि सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में ही राम नजर आते हैं तो सलमान खुर्शीद जैसे लोगों को अपना इलाज करवाना चाहिए।
भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी को नहीं होगा कोई लाभ
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाले जाने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमें पता नहीं है यह भारत जोड़ो यात्रा है या फिर भारत तोड़ो यात्रा। राहुल गांधी जब साउथ से पदयात्रा शुरू किए थे तो उस समय एक ऐसे चर्च के पदाधिकारी से मिले जो भारत विरोधी बातें करता है। उसके द्वारा देश को हमेशा गलत तरीके से परिभाषित किया जाता रहा है। यात्रा के आगे जाने पर कन्हैया कुमार जैसे लोग उनके साथ जुड़े। राजस्थान पहुंचने पर किसी कार्यकर्ता का मोबाइल तोड़ दिए। मैं तो कहूंगा कि कुछ तो जोड़ो। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से फिलहाल राहुल गांधी और कांग्रेस को कोई फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है। फिर भी हम उनकी यात्रा का स्वागत करते हैं।
Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत केस कुछ काला नजर आ रहा
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केस फिर से खोले जाने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि शिवसेना के एक सांसद जो वर्तमान समय में एकनाथ शिंदे के साथ हैं, उन्होंने ही संसद में सुशांत सिंह राजपूत और दिव्या नाम की लड़की का केस फिर से खोले जाने की बात उठाई। अब एकनाथ शिंदे के साथ खड़े होने के बाद यदि उनके द्वारा केस खोलने की बात कही जा रही है, तो दाल में कुछ काला जरूर नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications