काशी में मनीष सिसोदिया का विरोध, ‘गो बैक’ के साथ हर-हर मोदी के लगे नारे

मनीष सिसोदिया को मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिल रहे थे तो उनका विरोध हुआ। सम्पूर्णानंद स्टेडियम में सिसोदिया को विरोध झेलना लड़ा। बीजेपी समर्थकों ने जमकर मोदी-मोदी का नारा लगाया। मोदी के नाम का नारा लगते ही मनीष के साथ चल रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भी अपनी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। मोदी समर्थक गो बैक का नारा लगा रहे थे।वहीं इस विरोध के बाद सिसोदिया ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ये अस्तित्व की लड़ाई है।
गौरतलब है कि इससे पहले कल वाराणसी पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और वाराणसी से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरावाल को भी वाराणसी स्टेशन के बाहर विरोध का सामना करना पड़ा था। केजरीवाल के विरोध में यहां पोस्टर लगाए गए थे, जिन पर लिखा था देखो-देखो दिल्ली का भगोड़ा आया।












Click it and Unblock the Notifications