महामना के पौत्र और BHU के चांसलर जस्टिस गिरिधर मालवीय का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Justice Giridhar Malviya passed away: महामना के पौत्र और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चांसलर जस्टिस (रिटायर्ड) गिरधर मालवीय का सोमवार को निधन हो गया। जस्टिस गिरधर मालवीय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था।

इसी दौरान सोमवार को सुबह करीब 6:30 बजे जॉर्ज टाउन स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की जानकारी मिलने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन भी वाराणसी से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं।

-bhu-chancellor-justice-giridhar-malviya-passed-away

प्रयागराज के संरक्षक न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र थे। आखरी बार साल 2023 में में जस्टिस गिरधर मालवीय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

इस दौरान वह चलने में असमर्थ थे, जिसके कारण उन्हें व्हीलचेयर पर लाया गया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में पहली बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने आए थे, तब जस्टिस गिरधर मालवी उनके प्रस्तावक भी बने थे।

गिरधर मालवीय को 14 मार्च 1988 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद जब वे सेवानिवृत हो गए तो साल 2018 में विश्वविद्यालय न्यायालय द्वारा सर्वसम्मति से उन्हें काशी हिंदू विश्वविद्यालय का कुलाधिपति चुना गया था।

जस्टिस गिरधर मालवीय के निधन की सूचना मिलने के बाद वाराणसी और प्रयागराज में उनकी जानने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की पुष्टि के लिए लोग उनके परिजनों को फोन करके जानकारी ले रहे हैं। जस्टिस गिरधर मालवी का जन्म 14 नवंबर 1936 को वाराणसी में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+