वाराणसी - तेजी से फैल रहा लंपी वायरस, टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

वाराणसी जिले में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है, शनिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस बारे में जारी की गई और बताया गया कि वाराणसी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है

वाराणसी, 24 सितंबर : वाराणसी जिले में गायों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। तेजी से फैलती हुई संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को गाइडलाइन जारी करने के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 10 मोबाइल नंबर जारी किए गए। इसके अलावा टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत भी शनिवार से कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लंबी स्किन डिजीज को लेकर परेशान होने की बहुत आवश्यकता नहीं है। शनिवार से अभियान चलाकर टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है लेकिन पशुपालकों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में फैल गया लंपी वायरस

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में फैल गया लंपी वायरस

वाराणसी जिले के हरहुआ ब्लाक के कोईराजपुर, औसानपुर, दासेपुर, हरहुआ, पश्चिमपुर, चमाव, भगतुपुर, अनौरा, करोमा तथा अराजीलाइन ब्लाक के लोहरापुर सहित अन्य गांवों में पशुओं में यह बीमारी गंभीर रुप से फैल गई है। पहले तो जिला पशु चिकित्‍सा अधिकारी द्वारा लंपी वायरस होने के इंकार किया जाता रहा लेकिन काफी संख्या में गायों के बीमार होने के बाद और पशुओं की मौत होने की सूचना मिलने पर जिले में हड़कंप मच गई। शनिवार को अभियान चलाकर हरहुआ ब्‍लाक के कोईराजपुर और दासेपुर गांव में 300 पशुओं को वैक्‍सिन का टीका लगाया गया।

कुछ पशुपालक इसे मान रहे दैवीय प्रकोप

कुछ पशुपालक इसे मान रहे दैवीय प्रकोप

कुछ पशुपालक इसे दैवीय प्रकोप मान पूजा पाठ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे इंसानों में चेचक(बड़ी माता) होता है उसी तरह से पशुओं में यह रोग हुआ है। ऐसे में लोग उन्हें जबरन नीम की पत्ती खिलाने के साथ ही पूजा-पाठ और टोना टोटका करके उसे ठीक करने में जुटे हैं। कुछ लोग होम्योपैथिक दवाओं पर भरोसा कर रहे हैं, उनका कहना है कि पशु होम्योपैथिक दवाओं से जल्दी ठीक हो जाएंगे। कुछ लोग गायों को हल्दी लगा रहे हैं जिससे दाने ठीक हो सकें।

जारी किए गए हेल्‍पलाइन नंबर

जारी किए गए हेल्‍पलाइन नंबर

वाराणसी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के साथ ही 10 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि जहां भी पशु संक्रमित पाए जा रहे हैं उन इलाकों के पशुपालक अपने क्षेत्र से संबंधित नंबर पर फोन करके पशुओं को टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा अभियान के रूप में समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है।

जारी किए गए इन नंबरों पर दें सूचना

जारी किए गए इन नंबरों पर दें सूचना

  • डॉ. आशीष कुमार वर्मा, हरहुआ - 7398108082
  • डॉ. लवलेश सिंह, काशी विद्यापीठ - 7379678759
  • डॉ. रामअधार चौधरी, चिरईगांव - 7752906800
  • डॉ. संतोष राव, आराजीलाइन - 9782633798
  • जितेंद्र कुमार, पहड़िया - 9415201727
  • कमल नयन सिंह, बच्छांव - 8840450138
  • ऋषिकांत सिंह यादव, टिकरी - 9335418025
  • देवेंद्र सिंह, राजघाट - 9170013322
  • दिनेश कुमार यादव, बीएचयू - 9415253301
  • सुषमा गौतम, कंदवा - 8869968215

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+