Love Affair: प्रेमी के लिए प्रेमिका ने परिवार को दिया धोखा, सच्चाई आई सामने तो पैरों तले खिसक गई जमीन
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के दो गांव में रहने वाले युवक और युवती को लेकर बुधवार को जमकर ड्रामा हुआ, बाद में कोर्ट मैरिज के कागज दिखाकर प्रेमिका प्रेमी के साथ चली गई।

वाराणसी जिले से Love Affair का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती और बगल के गांव में रहने वाला एक युवक दोनों आपस में प्रेम करते थे। दोनों बालिग थे ऐसे में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। इसके बारे में दोनों के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। बुधवार को प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमिका की पिटाई कर दी, उसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी को से झगड़ा करते हुए प्रेमी के घर चली गई। इस मामले में बुधवार को दिनभर पंचायत चलती रही और अंत में प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए चली आई है।

3 साल पहले दोनों की हुई थी मुलाकात
गांव वालों ने बताया कि दोनों की मुलाकात 3 साल पूर्व हुई थी और इस बीच दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मिलते रहे। बाद बढ़ती गई और जीने मरने की कसम खाती हुई दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों अपने परिजनों को बताए बगैर पहले मंदिर में शादी की उसके बाद कोर्ट मैरिज कर लिए। परिजनों को कोर्ट मैरिज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम इसी तरह चलता रहा लेकिन बुधवार को प्रेमिका के परिजनों को किसी तरह उसके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हो गई। जानकारी होने के बाद प्रेमिका के परिजन उसे डांट फटकार लगाने लगे। इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। परिजनों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद प्रेमिका भागकर अपने प्रेमी के घर चली गई।
Recommended Video


प्रेमी के घर चला हाईप्रोफाइल ड्रामा
प्रेमिका अपने घर से भाग कर जब प्रेमी के घर गई तो थोड़ी ही देर बाद प्रेमिका के परिजन भी वहीं पहुंच गए। फिर क्या था प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों में कहासुनी होने लगी। दोनों तरफ के लोग एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते दोनों गांव के लोग आमने- सामने हो गए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा कपसेठी पुलिस को फोन करके सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक दोनों के परिजनों को समझाया गया लेकिन बात नहीं बनी। इधर प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। मौके पर लोगों के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिसकर्मी प्रेमी प्रेमिका को लेकर थाने पर पहुंचे। थाने पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोगों में घंटों तक पंचायत चलती रही लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

प्रेमिका बोली 'हम लोगों ने पहले ही कर लिया है शादी'
थाने में काफी देर तक पंचायत चलने के बाद भी इस मामले में कोई नतीजा नहीं निकला। इधर प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर उसने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट पुलिस को दिखाया उसके बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रेमिका के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमी प्रेमिका बालिक थे और साथ में रहने की जिद पर अड़े हुए थे तथा दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज कर लिया था, ऐसे में पुलिस द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया और उनको छोड़ दिया गया। यह भी हिदायत दी गई कि दोनों बालिग हैं और शादीशुदा है ऐसे में उन्हें किसी प्रकार से प्रताड़ित न किया जाए। इस मामले को लेकर थाना क्षेत्र के साथ ही दोनों गांव में तरह-तरह की चर्चा चलती रही।












Click it and Unblock the Notifications