PM मोदी के खिलाफ 31 प्रत्याशी मैदान में, तेज बहादुर को दस्तावेज जमा करने का दिया समय
Varanasi News, वाराणसी। वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वाले 119 प्रत्याशियों में से 89 प्रत्याशियों का नामांकन फार्म अपूर्ण व त्रुटियों के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिए है। वहीं, बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) को बुधवार दोपहर 11 बजे तक दस्तावेज जमा करने का समय दिया गया है।

119 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से 119 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बता दें कि प्रत्याशियों की इतनी बड़ी लिस्ट देखकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए थे। माना जा रहा था कि नाम वापसी तक यह संख्या 64 तक नहीं पहुंची तो वाराणसी सीट पर बैलट पेपर से मतदान करवाना चुनाव आयोग की मजबूरी होगी।

यादव के नामांकन पर भी आयोग की तलवार
बता दें कि मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन करने वाले 119 प्रत्याशियों में से 89 प्रत्याशियों का नामांकन फार्म खारिज कर दिए। प्रशासन ने बताया कि 89 प्रत्याशियों के फार्म अपूर्ण थे और उन्में गलतिया थी। जिसके चलते इन फार्म को खारिज कर दिया गया है। उधर नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया। सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव के नामांकन पर भी आयोग की तलवार अभी लटकी हुई है। पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का नामांकन खारिज हो सकता है।

नोटिस का जवाब देने कि लिए कहा
मंगलवार को प्रेक्षक प्रवीण कुमार की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। जांच के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा तेज बहादुर को बीएसएफ से बर्खास्तगी के संबंध में दो नामांकन पत्रों में अलग-अलग जानकारी देने पर नोटिस देकर 24 घंटे में बीएसएफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर प्रस्तुत करने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications