Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में इस बार कड़ी टक्कर, पीएम मोदी के लिए रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं
Varanasi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा काफी वीआईपी सीट मानी जा रही है। क्योंकि यहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री भारी वोटों से चुनाव जीते थे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख से अधिक वोटो से चुनाव जीतेंगे। वहीं कांग्रेस द्वारा इंडिया गठबंधन के तहत यहां से अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीत रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा और इंडिया गठबंधन के नेता वाराणसी में अजय राय की जीत का दावा कर रहे हैं।
भले ही दोनों पार्टियों द्वारा अपने-अपने नेताओं के जीत का दावा किया जा रहा है लेकिन इस बार वाराणसी लोकसभा सीट का चुनाव काफी मुश्किल नजर आ रहा है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी भी काफी मजबूती से चुनाव प्रचार की।
वही इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा भी वाराणसी में रोड शो करने के अलावा जनसभा को भी संबोधित किया गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी वाराणसी में चुनाव को जितना आसान समझ रही थी, अब वह चुनाव इतना आसान नहीं रह गया है।
इस बार नेता इतने चिंतित क्यों हैं?
दरअसल, वाराणसी लोकसभा सीट पर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 27 लोग चुनाव लड़े थे। इस बार वाराणसी से महज 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रत्याशियों की संख्या कम होने के कारण वोटों का विखराव या बटवारा भी केवल सात लोगों में ही होगा। बसपा द्वारा इस लोकसभा सीट पर इस बार अतहर जमाल लारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अतहर जमाल लारी मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में बहुत अधिक सफल नहीं हो पाए हैं।
इसके अलावा संविधान बदलने की बात कहते हुए इंडिया गठबंधन ने कुछ दलित वोटों को भी अपने पक्ष में कर लिया है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए अंतिम समय में स्टार नेताओं को लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications