Lok Sabha Election 2024: किन्नर हिमांगी सखी के खिलाफ वाराणसी में किन्नरों ने किया प्रदर्शन
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के खिलाफ गुरुवार को कीनन ने विरोध प्रदर्शन किया। शिवांगी सखी को लेकर किन्नर समुदाय के लोगों में विरोध देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को दोपहर में वाराणसी कलेक्ट्रेट पहुंचकर किन्नरों ने मांगी सखी के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद लोगों ने जिला अधिकारी वाराणसी को ज्ञापन शॉप कर हिमांगी सखी को वाराणसी से चले जाने और पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की।

इस दौरान किन्नर अपने हाथों में तख्तियां और बैनर भी लिए हुए थे। कहा जा रहा है कि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के आह्वान पर किन्नर समुदाय द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया गया है।
इस दौरान विरोध में लिए पोस्टर में कीनन द्वारा लिखा गया था की हिमांगी नहीं ढोंगी है। इस दौरान सलमा किन्नर द्वारा आरोप लगाया गया कि हिमांगी सखी नामक किन्नर दूसरे प्रदेश की रहने वाली है। वाराणसी से चुनाव लड़कर वह गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
सलमा यह भी कहा कि हिमांगी सखी हिंदू मुस्लिम को लेकर आपत्तिजनक बातें करते हुए वाराणसी की जनता को भ्रमित कर रही है। सलमा ने कहा कि हिमांगी खुद को किन्नर समाज का महामंडलेश्वर बताती है जबकि उसके पास महामंडलेश्वर होने का कोई साक्ष्य नहीं है।
सलमा किन्नर के अलावा मौजूद अन्य किन्नरों द्वारा कहा गया कि सोशल मीडिया में खुद को हाईलाइट करने के लिए ही हिमांगी सखी द्वारा आपत्तिजनक बयान बाजी और भड़काऊ पोस्ट शेयर किया जाता है। यह सब करके हिमांगी सखी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने फैसला लिया वापस
दरअसल, हिमांगी सखी को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई थी। उसके बाद 12 अप्रैल को शिवांगी सखी वाराणसी में पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
दिमागी सखी द्वारा चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद से ही किन्नर समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। कल की बाद में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा भेंंगी सखी का नाम वापस ले लिया गया। नाम वापस लिए जाने के बाद हिमांगी सखी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
हिमांगी सखी द्वारा निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा किए जाने के बाद किन्नर दो गुटों में बट गए। इसमें एक गुट द्वारा किन्नर हिमांगी सखी का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को वाराणसी कलेक्ट्रेट में किन्नरों विरोध प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications