Good News: Panchayat Bhawan में खुलेगी पुस्तकालय, रखी जाएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं सहित धार्मिक पुस्तकें
Panchayat Bhawan में अब पुस्तकालय खोला जाएगा और उसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, मैगजीन, आध्यात्मिक और धार्मिक पुस्तकें रखी जाएंगी
Panchayat Bhawan पर अब पुस्तकालय खोले जाएंगे जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही धार्मिक पुस्तकें भी रखी जाएंगी। पुस्तकालय खोले जाने से जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी सहूलियत मिलेगी, वहीं गांव के लोग पुस्तकालय में धार्मिक पुस्तकें भी पढ़ सकेंगे। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। वाराणसी जिले के चिरईगांव ब्लॉक में इसे लेकर काम शुरू हो चुका हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के समस्त जनपदों के चुनिंदा ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोले जाएंगे।

कंप्यूटर और इंटरनेट से लैस हैं पंचायत भवन
पंचायत भवन पर आय, जाति, निवास, आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक ट्रांजैक्शन, खतौनी आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहले से ही सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के फार्म आदि पंचायत भवन पर ही भरें जाएं जिससे ग्रामीणों को परेशान ना होना पड़े। पंचायत भवन पर 243 तरह की सरकारी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है। इसके लिए पंचायत भवन पर हाई स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर और सौर ऊर्जा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। अधिकतर पंचायत भवन पर उपरोक्त सुविधाएं कर ली गई हैं। ऐसे में पुस्तकालय खोलने के लिए अत्यधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

छात्रों के साथ ही वृद्धजनों भी रखा जाएगा ख्याल
अधिकारियों ने बताया कि पंचायत भवन पर बनाए जाने वाले पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, मैगजीन, आध्यात्मिक और धार्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। पुस्तकालय में छात्रों के साथ ही वृद्धजनों का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायक और ग्राम पंचायत सचिव की होगी। पुस्तकालय में ग्रामीण पुस्तकें पढ़ पाएंगे वहीं इसे अपने घर भी ले जा सकेंगे।

होनहार छात्रों के वरदान साबित होगी योजना
इस बारे में ग्रामीणों से बात किया गया तो ग्रामीणों ने बताया कि यह सरकार द्वारा बहुत ही अच्छी पहल की जा रही है। इसके द्वारा जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ेगा गांव में ही उनको पुस्तक उपलब्ध हो जाएगी। कमजोर वर्ग के होनहार छात्रों के लिए यह योजना प्रदान साबित होगी। लोगों ने यह भी कहा कि पुस्तकालय में धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तक रखे जाने के चलते लोगों को धर्म की शिक्षा भी मिलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications