Tent City में लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके पास आखिरी मौका, इस दिन तक होगी बुकिंग
वाराणसी जिले में गंगा पार रेत पर बने Tent City का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटकों के पास अब अंतिम मौका है। हालांकि नवंबर माह में इसे फिर स्थापित किया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी में गंगा नदी के उस पर रेत पर बनाई गई Tent City को मानसून आने से पहले ही हटा दिया जाएगा। जिससे गंगा में पानी बढ़ने के बाद टेंट सिटी को नुकसान न पहुंचने पाए।
टेंट सिटी के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि 31 मई तक टेंट सिटी की बुकिंग हो रही है। 31 मई के बाद टेंट सिटी की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। उसके बाद लगाया गया टेंट और अन्य सामानों को हटाने का काम प्रारंभ हो जाएगा।
ऐसे में जो भी लोग अभी भी टेंट सिटी का लुफ्त उठाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से टेंट सिटी की बुकिंग 31 मई या उससे पहले की तिथियों में करा सकते हैं। गर्मियों में टेंट सिटी में ठहरने के लिए अब यह आखरी मौका है।
हालांकि यह भी बताया गया कि बरसात का मौसम बीत जाने के बाद गंगा नदी में पानी कम होने पर टेंट सिटी को पुनः स्थापित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नवंबर माह या उससे पहले ही डेंसिटी स्थापित हो जाएगी, जिससे काशी में देव दिवाली पर आने वाले पर्यटकों को ठहरने में आसानी होगी।
गंगा में पानी अधिक होने के चलते देर से हुआ था निर्माण: यह भी बता दें कि पिछले साल भी देव दीवाली से पहले ही टेंट सिटी का निर्माण कराया जाना था। कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके थे लेकिन गंगा में पानी अधिक होने के चलते टेंट सिटी का निर्माण समय से नहीं हो पाया था।
टेंट सिटी का निर्माण हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद टेंट सिटी में काफी संख्या में पर्यटकों द्वारा बुकिंग कराई गई और लोगों ने इसका खूब लुफ्त उठाया अभी भी टेंट सिटी में पर्यटक ठहर रहे हैं।
यह भी बता दें कि टेंट सिटी के निर्माण का कार्य निर्वाण और प्रवेग नामक दो कंपनियों द्वारा कराया गया है। इन कंपनियों द्वारा आगामी 5 साल तक गंगा नदी में पानी घटने के बाद रेत पर टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। हर साल बरसात के मौसम में गंगा नदी में पानी बढ़ने पर टेंट सिटी को हटा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications