Varanasi: बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 50 बच्चों को चोरी कर बेचा, 5 बरामद, अन्य की तलाश जारी
Varanasi में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है।

Varanasi में बच्चा चोरी करने के बाद उन्हें बेचने के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा रविवार को सायं काल बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए गिरोह के सदस्य से पूछताछ की जा रही है और उससे जानकारियां एकत्र करने के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
दरअसल, 14 मई को वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी कॉलोनी के समीप रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सड़क के किनारे बच्चे के साथ सो रहे पति पत्नी के पास से बच्चा चोरी करने के बाद बच्चा चोर उसे लेकर फरार हो गया था।
इस मामले में पति पत्नी सुबह थाने में पहुंचे और बच्चा चोरी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।
उसके बाद पुलिस ने वाराणसी में करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में कई जगह उस व्यक्ति को देखा गया जांच पड़ताल करते हुए पुलिस बच्चा चोरी करने वाले अभियुक्त संतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू की गई।
संतोष से पूछताछ में पता चला कि संतोष और उसके गिरोह के लोग बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। बच्चों की चोरी करने के बाद वे उस बच्चे को बिहार, झारखंड, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में निसंतान दंपति को बेच देते हैं। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि बच्चे के रंग और उसके शक्ल के आधार पर बच्चों का रेट तय होता है।
गिरोह के सदस्य संतोष की बात सुनने के बाद पुलिस टीम भी हैरान रह गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने संतोष की निशानदेही पर उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा रामचंद्र शुक्ल चौराहे से गायब बच्चे समेत कुल 5 बच्चों को बरामद किया गया है।
यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस टीम द्वारा गिरोह के अन्य सदस्य और गायब हुए बच्चों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि उन बच्चों को कहां और किसे बेचा गया है तथा बच्चों को कहां से चोरी किया गया था। पूरी जानकारी मिलने के बाद उन्हें बरामद करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications