Budget 2023: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, बजट में सबका ध्यान रखा गया, सभी वर्गों के लिए है कल्याणकारी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। यह बजट सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के में पत्रकारों से बातचीत के दौरान Budget 2023 के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आकर बजट के बारे में बात करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट में आम जनता, किसानों व महिलाओं के साथ ही सभी के लिए कल्याणकारी है।

भारत को विश्व में नंबर वन बनाने की ओर अग्रसर है यह बजट
मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को दोपहर में राजकीय विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी की। उसके बाद वे सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान कर गए। वाराणसी पहुंचने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आकर बजट की बात कर रहे हैं। बजट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा बजट ना भूतो ना भविष्यति होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में खड़ा होकर गर्व के साथ मैं कह सकता हूं कि हमारे देश के बड़े बुजुर्ग हों, चाहे हमारी मातृशक्ति हो, चाहे हमारे नौजवान हों, चाहे हमारे किसान हों, चाहे मजदूर हों, चाहे भवन हीन हों, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित मामला हो, चाहे शिक्षा से, चाहे स्वास्थ्य से, चाहे आत्मनिर्भर भारत से किसी भी क्षेत्र पर नजर डालेंगे तो उनके लिए यह बजट कल्याणकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट भारत को विश्व में नंबर एक बनाने के लिए की ओर अग्रसर करने वाला है।

Recommended Video

वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय सीबीएसई एथलेटिक मीट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस एथलेटिक्स में 475 स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभांरभ करने और मीडियाकर्मियों से बात करने के बाद वे पूर्व सांसद आनंद मौर्य रत्न के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए चिरईगांव सारनाथ स्थित उनके आवास के लिए प्रस्थान कर गए। पूर्व सांसद के परिजनों से मुलाकात करने के बाद वे वाराणसी के सर्किट हाउस में पहुंचेंगे जहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा जिले के अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर बाद शहर से लौटकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और राजकीय विमान से वापस लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications