मोदी से एक दिन पहले वाराणसी से नामांकन भरेंगे केजरीवाल

केजरीवाल लहुराबीर चौराहे से पदयात्रा करते हुए नामांकन स्थल तक पहुंचेंगे। रोड शो में गाड़ियों का काफिला नहीं होगा पर एक खुली जीप रहेगी जिससे वह जन अभिवादन के लिए इसपर सवार रहेंगे।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, गोपाल राय व आशुतोष ने प्रेसवार्ता में नामांकन कार्यक्रम की जानकारी दी। अजय राय प्रकरण पर आप नेताओं ने सवाल किया कि प्रश्न कौन उठा रहा है। प्रश्न वह लोग कर रहे हैं, जिनकी पार्टी में अपराधियों की लंबी फेहरिस्त है। आप नेताओं ने कई लोगों के नाम भी गिना डाले। हालांकि यह भी कहा कि अजय राय के खिलाफ जो भी मामले हैं, वह जांच का विषय है।
यह भी पढ़ें - कभी तो खबर 'ये' भी थी
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केजरीवाल पर काशी में हुए हमले के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह हमला हताशा का परिणाम है। काशी में नरेंद्र मोदी की हवा नहीं बल्कि बची हवा अब निकल रही है। इसी क्रम में हलचल है कि काशी में केजरीवाल का मोदी से एक दिन पहले नामांकन करना, वाराणसी की जनता के लिए केाई हिडेन चैलेंज तो नहीं .. ?












Click it and Unblock the Notifications