Kashi Vishwanath Dham में पूजा के साथ मंदिर में होगी स्वास्थ्य जांच, शहर में कई जगह लगेंगे हेल्थ एटीएम
काशी विश्वनाथ में पूजा करने आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी मंदिर में ही किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।

वाराणसी में लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हेल्थ एटीएम लगवाने की तैयारी चल रही है। वाराणसी में स्थित श्री Kashi Vishwanath Dham के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, जिला मुख्यालय, बेनियाबाग, शहीद उद्यान पार्क सिगरा और कंपनी बाग में स्थित पार्क में भी हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। लगाए गए एटीएम के पास पहुंचने के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से स्वास्थ्य जांच करवा सकता है। जांच के बाद मोबाइल पर उनकी रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी और उसके अनुसार वे अपने डाइट को मेंटेन करते हुए शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में लगेंगे तीन हेल्थ एटीएम
रिपोर्ट की मानें तो श्री काशी विश्वनाथ धाम में तीन हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक हेल्थ एटीएम लगवाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉक्टर संदीप चौधरी द्वारा बताया गया कि हेल्थ एटीएम लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा धनराशि दी गई है। हेल्थ एटीएम लगाए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। हेल्थ एटीएम लगाए जाने के बाद निर्धारित स्थान पर सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे के अंदर कोई भी व्यक्ति पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवा सकता है। स्वास्थ्य जांच करवाने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर तुरंत उसकी रिपोर्ट को प्रेषित कर दिया जाएगा।
हेल्थ एटीएम से ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जांच होगी
दरअसल, वाराणसी जिले के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही हेल्थ एटीएम लगाए जा चुके हैं। जिसमें बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौकाघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गाकुंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम पहले से ही लगाए गए हैं। हेल्थ एटीएम के माध्यम से लोग वजन, हड्डी, ब्लड प्रेशर, शुगर, फैट सहित अन्य जांच आसानी से करवा पाएंगे। जांच के बाद कुछ ही क्षण में एटीएम से जांच रिपोर्ट जनरेट हो जाएगी। जांच रिपोर्ट जनरेट होने के बाद वहां पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी उस रिपोर्ट को तत्काल जांच कराने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर भेज देंगे।
Recommended Video










Click it and Unblock the Notifications