CM Hemant Soren: काशी पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, X पर लिखा 'बनारस की गलियों में छिपा है दुनिया का सार'
Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचकर उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत दर्शन पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि की कामना की।
उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां अन्नपूर्णा दरबार में पहुंचे वहां भी पूजा पाठ करने के साथ ही मन का आशीर्वाद लिया। इसके काशी के कोतवाल काल भैरव बाबा के दरबार में भी पहुंचकर उन्होंने दर्शन पूजन किया।

दर्शन पूजन के दौरान काशी की गलियों में टहलते समय उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि 'बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है'। इसके अलावा उन्होंने एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में यह भी लिखा कि 'आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव जी के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। हर हर महादेव!'
यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन शनिवार रात में वाराणसी पहुंचे। रात्रि में उन्होंने वाराणसी में ही विश्राम किया और अगले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया।
वाराणसी के महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद में मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के लिए प्रस्थान कर गए। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वे झारखंड के लिए प्रस्थान कर गए।
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
इसके पहले वाराणसी की लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए थे। नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।
वाराणसी आगमन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि काशी से उनका काफी पुराना लगाव है और वह अक्सर काशी आते रहते हैं। इसके अलावा उपचुनाव के परिणामों पर उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा का दौर है और भारतीय लोकतंत्र में जनता श्रेष्ठ है।












Click it and Unblock the Notifications