काशी में महाशिवरात्रि पर Italian couple ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, दूल्हा डॉक्टर है और दुल्हन है योग टीचर

Italian Couple Married: काशी में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर लाखों भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। लाखों श्रद्धालुओं के आने से काशी में एक नया रिकॉर्ड बन गया। वहीं महाशिवरात्रि के ही दिन इटालियन जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

विदेशी जोड़े की यह शादी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत धन्नी गुरु के आवास पर हुई। विवाह के दौरान पूर्व महंत द्वारा स्वयं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो घंटे में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।

italian-couple-got-married-on-mahashivratri-in-kashi

दोनों ने मीडिया को बताया कि वे पिछले दस साल से रिलेशनशिप में रहे। उनकी इच्छा थी कि उन दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो। ऐसे में दोनों ने काशी में शादी करने का फैसला किया।

दोनों किसी खास दिन पर काशी में शादी करना चाहते थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों ने महाशिवरात्रि का दिन चुना। हालांकि, इस जोड़े ने 3 मार्च को एक चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी।

दूल्हा है डॉक्टर तो दुल्हन है योगा टीचर
इटली के रहने वाले डॉ. पाउलो इटली में ही कार्डियोलॉजी के डॉक्टर हैं। वहीं उनकी पत्नी ग्राजिया योगा की टीचर हैं। शादी के दौरान पढ़े जाने वाले मंत्रों का अर्थ विजय वाजपेयी द्वारा दोनों को अंगेजी में समझाया गया।

विजय वाजपेई दुल्हन बनी ग्रजिया के गुरु भाई हैं। उन्होंने कहा कि इटालियन जुड़े द्वारा उनसे ही हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की गई थी। ऐसे में उन्होंने विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत धन्य गुरु जी से संपर्क किया। आर उसके बाद दोनों की शादी कराई गई।

इस दौरान माता-पिता के रूप में काशी की रहने वाली पदमा देवी दुल्हन की मां बनी और उन्होंने ग्रैजिया को बेटी मानकर कन्यादान किया। इसके अलावा दुल्हन के पिता विजय कुमार बने। शादी के दौरान द्वारचार, वरमाला, लाव परछाई, फेर, सिंदूरदान और विदाई तक सब कुछ संपन्न कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+