Remove Holi colour : रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, आपके चेहरे पर भी आएगा निखार
होली पर रंग खेलते समय चेहरे और शरीर पर काफी रंग लग जाता है, जिससे लोगों को इससे निजात पाने के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आप नीचे बताए गए तरीके का इस्तेमाल करके आसानी से रंग छुड़ा सकते हैं।

होली पर रंग खेलने के बाद लोग उसे छुड़ाने के लिए काफी परेशान होते हैं। लोगों द्वारा साबुन और रंग साफ करने वाले अन्य केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे और शरीर पर लगा हुआ रंग नहीं छूटता है। लोगों के मन में यह सवाल होता है कि How can I clean my skin after Holi. अगर आप भी आसानी से रंग छुड़ाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि how to remove colour from skin. नीचे दिए तरीके को उपयोग करते हुए आसानी से अपने चेहरे और शरीर पर लगे हुए रंग को छुड़ा सकते हैं।

संतरे का छिलका और मसूर दाल
संतरे का छिलका और मसूर दाल का इस्तेमाल करते हुए आप अपने चेहरे और शरीर पर लगे हुए रंग को काफी आसानी से छुड़ा सकते हैं। इसके लिए आपको संतरे के छिलके और मसूर की दाल का पेस्ट बनाना पड़ेगा। यदि आप चाहे तो इसमें बादाम मिलाकर पीसकर उसे दूध में डालकर भी पेस्ट तैयार कर सकते हैं। बेस्ट तैयार हो जाने के बाद उसे अपने चेहरे पर और शरीर के उन अंगो पर लगा लीजिए जहां पर रंग लगा हुआ है। यह पेस्ट लगाने के बाद जब यह सूख जाए या फिर करीब 20 मिनट से आधे घंटे बाद इसे धुल दीजिए। ऐसा करने के बाद आपके शरीर में लगा हुआ रंग पूरी तरह छूट जाएगा।

टमाटर का जूस और गुलाब जल
शरीर पर लगे कलर को छुड़ाने के लिए यह भी एक काफी आसान तरीका है। इसके लिए आपको टमाटर का जूस तैयार करना पड़ेगा। टमाटर के जूस में आप नारियल का तेल और बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। पेस्ट तैयार करने के बाद उसे अपने चेहरे पर लगा लीजिए। लगाने के बाद जब हल्का सा सूख जाए तो नारियल तेल का इस्तेमाल करती हुई चेहरे पर हल्का सा मसाज करिए। मसाज करने के बाद आपको दिखाई देगा कि आपके चेहरे और शरीर के अंग पर लगा हुआ रंग धीरे-धीरे छूट रहा है। करीब एक मिनट मसाज करने के बाद आप फेस वॉश से चेहरा धो दीजिए। आप देखेंगे कि आपका चेहरा पूरी तरह चमकता हुआ नजर आएगा। हालांकि चेहरा धोने के बाहर आप अपने चेहरे पर रोजाना इस्तेमाल करने वाली क्रीम को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और कच्चे पपीते का पेस्ट
कच्चा पपीता और उसका दूध कोई कोई भी रंग छुड़ाने का काफी कारगर होता है। यदि कच्चा पपीता आपके पास उपलब्ध है तो कच्चा पपीता और मुल्तानी मिट्टी तथा आलमंड आयल मिलाते हुए पेस्ट तैयार कर लीजिए। यदि आप चाहें तो इसमें दूध भी मिला सकते हैं। पेस्ट तैयार करने के बाद आप उसे चेहरे और शरीर पर जहां भी रंग लगा हुआ है वहां लगा दीजिए। लगाने के करीब 15 से 20 मिनट में इसे धो लीजिए। धोने के बाद आपका चेहरा चमक उठेगा।

मूली का रस और बेसन भी है कामगार
इसके अलावा आप मूली के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग मूली को ही चेहरे पर रगड़ कर रंग को साफ करते हैं लेकिन यदि आप मूली के रस में वेतन मिला कर उबटन तैयार कर लेते हैं। इस उबटन को अपने त्वचा पर लगा लिजिए। इसे भी करीब 20 से 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दीजिए। जब आपको लगे कि यह चेहरे पर लगा हुआ उबटन सूख चुका है तो ठंडे पानी से उसे धूल दीजिए। धोने के बाद आप देखेंगे कि कलर छूट चुका होगा।

नींबू और बेसन रही है काफी कारगर
नींबू खट्टा होता है और नींबू का इस्तेमाल करके भी कई लोग होली पर रंग छुड़ाते हैं, लेकिन आप चाहे तो नींबू के रस में बेसन मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लीजिए और उसे अपने चेहरे और शरीर के उन अंगों पर लगा दीजिए जहां पर रंग लगा हुआ है। यदि आप चाहें तो इसमें भी दूध मिला सकते हैं। शरीर पर लगाया हुआ पेस्ट जब सूखने लगे तो इसे ठंडा या ताजा पानी से धो दीजिए। धुलने के बाद आप देखेंगे कि आपके शरीर पर लगा हुआ रंग आसानी से छूट गया होगा।
नोट- इन तरीकों को इस्तेमाल करने से पहले आप एक बार पेस्ट को शरीर के किसी एक हिस्से पर लगाकर देखें, उसके बाद ही इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। संभव है कि इसके अधिक इस्तेमाल से आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल अपने विवेक से करें।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications