Gyanvapi News: तहखाने को डीएम को सौंपने के मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई, जानिए आज क्या हुआ?

Gyanwapi News: वाराणसी जिले के ज्ञानवापी परिसर में तहखाने को डीएम को सौंपने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की गई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के बाद जिला अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी।

आपको यह भी बता दें कि वाराणसी ज्ञानवापी मामले को लेकर शुक्रवार को जिला जज की अदालत में दो मामलों की सुनवाई होनी थी। जिसमें पहला मामला शैलेन्द्र व्यास की ओर से दायर किया गया था। शैलेन्द्र व्यास की ओर से दाखिल अर्जी में मसजिद परिसर में व्यास जी के तहखाने को डीएम को सौंपने की मांग की गई थी।

hearing-will-be-held-on-one-day-handing-over-gyanvapi-vyas-ji-basement-to-dm

शैलेंद्र व्यास द्वारा यह भी मांग किया गया था की व्यास जी के तहखाने को डीएम को सौंपने के साथ ही पूजा पाठ की अनुमति भी मांगी गई थी। इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग जैसी आकृति मिलने के बाद उस आकृति को आदि विश्वेश्वर बताते हुए उनकी पूजा पाठ और राज-भोग से संबंधित मामले में भी अगली तिथि नियत कर दी गई है।

ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाना को डीएम की सुपुर्दगी में देने के मामले में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ताओं का कहना है की अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी द्वारा तहखाना पर कब्जा किया जा सकता है। ऐसे में हिंदू पक्ष चाहता है कि तहखाना को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।

इसी मामले में शुक्रवार को जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दाखिल वाद के संबंध में ट्रांसफर करने की अर्जी सुनी गई। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अधिवक्ता ने कोर्ट में उपस्थित होकर जिला जज से इन दिन की मोहलत मांगी। ऐसे में एक दिन की तारीख बढ़ाते हुए अब इस मामले में 30 सितंबर अर्थात शनिवार को सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+