काशी में भाजपा नेता ने छत पर लगवाया लाउडस्पीकर, अजान के वक्त करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ
वाराणसी, 14 अप्रैल: महाराष्ट्र में अजान के बदले हनुमान चालीसा का पाठ विवाद अब वाराणसी पहुंच चुका है। मामला वाराणसी के साकेत नगर कालोनी यानी संकट मोचन मंदिर के करीब का है जहां बीजेपी नेता अपने मकान के ऊपर बकायदा लाउडस्पीकर लगा कर अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। साथ ही कई लोग घरों की छत पर पुस्तक लेकर पाठ कर रहे हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ बजा कर पुस्तक लिए यह लोग वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ता हैं। दरसअल वाराणसी के संकट मोचन मन्दिर के करीब साकेत नगर के रहने वाले ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुधीर सिंह ने अपने घर की छत पर बकायदा लाउडस्पीकर लगवाया है जिसमें अभी पांच वक्त हनुमान चालीसा का पाठ बजाया जा रहा है। सुधीर सिंह की मानें तो पहले भी काशी के हर घरों और मन्दिरों में सुप्रभात और अलग-अलग भजन बजाए जाते थे लेकिन पिछली सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट से आदेश लेकर इस पर रोक लगवा दी। लेकिन यह रोक सिर्फ एक समुदाय पर लगी जबकि हर मस्जिदों में पांचों वक्त की नमाज तेज आवाज में होती चली आ रही है और उससे किसी को ध्वनि प्रदूषण नहीं होता। लिहाजा बनारस में अजान के समय हम हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
अजान के बदले हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले बीजेपी नेता सुधीर सिंह ने इसके लिए न सिर्फ लाउडस्पीकर अपने घर की छत पर लगवाया है बल्कि राम पताका भी फहराई है। उन्होंने कहा कि आज सुबह जब हमने हनुमान चालीसा का पाठ बजाया तो अजान की आवाज धीमी हो गयी। हमारे मन्दिरों पर से लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए लेकिन मस्जिदों पर से नही उतरे और तेज ध्वनि में अजान किया गया। अब जब तक यह नहीं बदलेगा यहां यह पाठ जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications