वाराणसी एयरपोर्ट पर आधा दर्जन उड़ानें रद्द, तीन डायवर्ट, वेटिंग लाउंज फुल, यात्रियों ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। मौसम में बदलाव होने के चलते ठंड का असर भी दिखाई दे रहा है तथा कई इलाकों में घने कोहरे भी पड़ रहे हैं। कोहरे के चलते हवाई यातायात काफी प्रभावित है। खास तौर पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे का साफ असर देखा जा रहा है।
शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक वाराणसी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले आधा दर्जन से अधिक विमान 5 से 10 घंटे की देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके अलावा कुछ विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर डाइवर्ट करना पड़ा।

शुक्रवार रात्रि 9:15 के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली और मुंबई व अन्य एयरपोर्ट से आने वाले चार विमान को निरस्त कर दिया गया। जिसके चलते इन विमान से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा विमान विलंबित होने के चलते एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास लेने के बाद विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों की अधिक संख्या होने के चलते वेटिंग लाउंज में खाली सीटें नहीं बची हैं। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस द्वारा उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है। यात्री राकेश कुमार द्वारा आरोप लगाया गया कि एयरलाइन गर्मियों द्वारा सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं।
गुरुवार को भी 14 विमान हुए थे निरस्त
गुरुवार को भी वाराणसी में घना कोहरा पड़ा था जिसके चलते वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न शहरों से आने वाले 14 विमानों को निरस्त कर दिया गया था। विमान को निरस्त किए जाने के बाद एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने एयरलाइंस काउंटर पर जमकर हंगामा किया था। गुरुवार रात्रि तक विमान यात्री एयरपोर्ट पर हंगामा करते रहे।
वहीं एविएशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग द्वारा भी अलर्ट जारी की गई है, ऐसे में हवाई सफर करने वाले यात्री एयरलाइंस के हेल्पलाइन नंबर और फोन कर फ्लाइट का करंट स्टेटस और जानकारी लेने के बाद ही घर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करें।












Click it and Unblock the Notifications