Good News: महादेव की नगरी से राम नगरी तक की राह होगी आसान, शुरू होगी ये नई सेवा

Good News: काशी से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के बीच की राह जल्द ही आसान होने वाली है। वाराणसी से अयोध्या के बीच हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ की जाएगी जिससे श्रद्धालुओं के आने-जाने में काफी आसानी होगी।

हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ हो जाने के बाद जहां वाराणसी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी वहीं अयोध्या से जुड़ाव होने के बाद काशी से अयोध्या आने जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

good-news-the-path-from-mahadevs-city-to-rams-city-will-be-easy

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ किए जाने को लेकर किया जा रहा सर्वे कार्य पहले ही पूरा हो चुका था। कंपनी का चयन भी कर लिया गया है। इसके लिए डीजीसीए की अनुमति सहित अन्य जरूरी कार्य अभी पूरे किए जाने हैं।

कागजी कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद वाराणसी से अयोध्या के बीच हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ हो जाएगी। पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि फरवरी माह में या फरवरी अंत तक सेवा प्रारंभ हो सकती है।

यह भी बताया गया कि हेलीकॉप्टर संचालित करने वाली कंपनी राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा वाराणसी के धार्मिक स्थलों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा इसके लिए पर्यटन विभाग भी प्रयासरत है।

पर्यटन विभाग का प्लान है कि वाराणसी प्रयागराज गोरखपुर अयोध्या और माथुर आदि धार्मिक स्थलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जोड़ा जाए जिससे हवाई तीर्थ करने में भी लोगों को आसानी हो।

तर्क है कि जिस तरह मां वैष्णो देवी और केदारनाथ धाम आदि में बड़ी संख्या में भक्ति हेलीकॉप्टर से दर्शन करने के लिए जाते हैं और दर्शन पूजन करने के बाद हेलीकाप्टर से ही वापस लौट आते हैं।

इसी तरह वाराणसी के धार्मिक स्थलों को भी हेलीकाप्टर से जोड़ा जाए जिससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+