Passport आवेदन से पहले आधार संशोधन जरूरी, गलती हुई तो होना पड़ेगा परेशान
पासपोर्ट आवेदन के लिए आधार कार्ड का अपडेट होना आवश्यक कर दिया गया है। आधार कार्ड में यदि चेहरा आपके वर्तमान चेहरे से मेल नहीं खा रहा है तो पहले उसे अपडेट करवाएं उसके बाद पासपोर्ट के लिए आवेदन करें।

वाराणसी जिले के महमूरगंज में स्थित Passport कार्यालय पर इस समय पासपोर्ट बनवाने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है। पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं ऐसे में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पूर्व लोगों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान देना चाहिए। पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को अपना आधार कार्ड अपडेट करा लेना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बातों को भी ध्यान देने की सलाह दी गई है।

आधार में लगे फोटो से मैच करना चाहिए चेहरा
कई ऐसे आवेदक है जो 10 साल या उससे पहले अपना आधार कार्ड बनवाए थे। उन लोगों ने अपने आधार कार्ड में परिवर्तन नहीं कराया ऐसे में उनका चेहरा अब आधार कार्ड में लगे फोटो से मेल नहीं खाता है। ऐसे अभ्यर्थियों को पासपोर्ट बनवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उन्हें आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए सुझाव दिया जा रहा है। पासपोर्ट ऑफिसर का कहना है कि यदि पासपोर्ट बनवाना है और आधार कार्ड अपडेट नहीं है। ऐसे में उसे अपडेट कराने के बाद ही पासपोर्ट कार्यालय पर पहुंचे, जिससे किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
नाम में नहीं होनी चाहिए गलती
पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि कई ऐसे आवेदक भी आ रहे हैं जिनका आधार कार्ड में नाम कुछ और है तथा मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों पर उनका नाम दूसरा है। अलग-अलग दस्तावेजों पर अलग-अलग नाम होने की स्थिति में भी पासपोर्ट बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि जिन लोगों के दस्तावेज में अलग-अलग नाम हैं, सभी अपने दस्तावेजों में नाम को संशोधित करा लें और सभी दस्तावेजों में एक ही नाम होना चाहिए। नाम अलग-अलग होने की स्थिति में पासपोर्ट होल्डर कर लिया जाएगा और जब तक उसका संशोधन नहीं करवाया जाएगा तब तक पासपोर्ट जारी नहीं हो सकता है।
आवेदक बार-बार लगा रहे चक्कर
वाराणसी जिले के चंदीपट्टी निवासी मनजीत कुमार ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय पर पहुंचने के बाद एक महीने से अधिक की वेटिंग चल रही है। मैं उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने तक इंतजार करने के बाद जब वे पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके आधार कार्ड से उनका फोटो मैच नहीं हो रहा है। इसके अलावा उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज में नाम भी अलग-अलग पाए गए। ऐसे में पासपोर्ट बनना मुश्किल है। अपनी गलतियों के चलते ही पासपोर्ट कार्यालय पर आवेदकों को बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि पासपोर्ट कार्यालय की वेबसाइट पर जारी सूचना को अभ्यर्थी एक बार जरूर देखें। पासपोर्ट कार्यालय का चक्कर लगाने से बचने के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं और स्लॉट बुकिंग भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications