Varanasi Airspace में चक्कर लगाता रहा विमान, प्लेन में फंसी रही 70 यात्रियों की जान

दिल्ली से 70 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचे विमान को कम दृश्यता के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली, विमान करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को मौसम खराब होने के चलते दृश्यता कम हो जाने पर स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी गई। विमान एक घंटे तक Varanasi Airspace में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान विमान में बैठे 70 यात्रियों की सांसें अटकी रही। एक घंटे बाद दृश्यता सामान्य होने पर विमान को उतरने की इजाजत मिली उसके बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Varanasi Airport

एटीसी ने उतरने की नहीं दी इजाजत

अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान SG2950 सोमवार को सुबह 6:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से 70 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरा था। विमान 7:30 बजे Varanasi Airspace में पहुंच गया लेकिन उस समय एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम थी। दृश्यता कम होने के चलते एटीसी द्वारा विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। अनुमति ना मिलने के बाद विमान Varanasi Airspace में चक्कर लगाने रR

एक घंटे बाद मौसम हुआ सामान्य
विमान Varanasi Airspace में एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंस द्वारा जब यह सूचना दी गई कि वाराणसी में मौसम खराब हो गया है और विमान को उतरने में समय लगेगा उसके बाद विमान में सवार यात्रियों की सांसें अटक गई। बाद में वाराणसी एयरपोर्ट पर मौसम और सामान्य होने के बाद विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी गई।

रविवार को एक विमान हुआ था डायवर्ट
रविवार को सुबह में भी मुंबई से वाराणसी पहुंचे विमान को भी कम दृष्यता के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार रविवार को Go First एयरलाइंस का विमान जी8-1381अपने निर्धारित समय सुबह 4:30 बजे की जगह 45 मिनट की देरी से 5:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था। सुबह सात बजे विमान वाराणसी पहुंचा जहां एटीसी द्वारा उतरने की अनुमति नहीं दी गई। उसके बाद विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। विमान करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाया उसके बाद फ्यूल खत्म होने की दशा में उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। बाद में वाराणसी में मौसम सही होने पर सुबह 10 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर वापस आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+