Varanasi: 'अब ठुमका लगाव चल...' गाने की फरमाइश नहीं हुई पूरी तो घराती और बाराती भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे
Varanasi जिले के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव में शादी के दौरान आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने पर लेकर लड़की और लड़के पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले और बाराती भाग निकले।

उत्तर प्रदेश के Varanasi जिले के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत भदोही जिले से आई एक बारात में घराती और बाराती में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए और बाराती गाड़ी छोड़कर पैदल ही भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस दोनों पक्षों को समझाइए और किसी तरह शादी संपन्न कराया गया। शादी संपन्न होने के बाद आज सुबह ही दुल्हन की विदाई करा दी गई। इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, भदोही जनपद के सरवतखानी गांव से एक बारात सोमवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में बिंद बस्ती में आई थी। बताया जा रहा है कि धूमधाम से बारात लगी और द्वार पूजा भी संपन्न हो गया।
बाराती पक्ष द्वारा आर्केस्ट्रा भी लाया गया था। द्वार पूजा संपन्न होने के बाद जनवासे में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां पर लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए और लोगों द्वारा गानों की फरमाइश की जाने लगी।
आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम बारातियों के खाना खाने से पहले ही प्रारंभ हो गया था ऐसे में आधे से अधिक बराती खाना खाने के लिए निकल गए। दोनों पक्ष के युवा वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घराती पक्ष के लोगों द्वारा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के 'अब ठुमका लगाव चल तबला पर' गाने पर डांस की फरमाइश घराती पक्ष के लोगों द्वारा की गई।
इस दौरान वहां मौजूद बराती पक्ष के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। बराती पक्ष के युवाओं ने कहा कि हम लोग आर्केस्ट्रा लेकर आए हैं और हम अपने मनपसंद का गाना बजावाएंगे और उन्हीं गाने पर डांस होगा। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
बात बढ़ने पर घराती पक्ष के युवाओं ने अपने साथियों को बुला लिया। साथियों को बुलाने के बाद विरोध करने वाले बारातियों से लोग पूछताछ करने लगे। पूछताछ करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
मारपीट होने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और कई लोगों को चोट लगी। इस दौरान घराती पक्ष के आने लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में युवा वहां पहुंच गए और बारातियों को पीटना शुरू कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अधिकतर बाराती खाना खाए बगैर ही वहां से भाग निकले। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया, सूचना मिलने के बाद मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस द्वारा दोनों पक्ष के लोगों को समझाया गया।
समझाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म संपन्न हुई। इस बारे में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की फरमाइशी गाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मौके पर पहुंचकर शांति भंग करने वाले लोगों को हिदायत देने के साथ ही विवाह संपन्न कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications