वाराणसी: घर में मिली पति और तीन मासूम बेटियों की लाशें, मायके में थी बीवी
Varanasi News, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में 3 लड़कियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपनी बेटियों के साथ खुदकुशी की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला वाराणसी जिले के लक्सा थाना क्षेत्र के नई सड़क का है। बुधवार की रात गीता मंदिर क्षेत्र में रहने वाला दीपक गुप्ता उर्फ लड्डू (30) ठेले पर रेडिमेड कपड़े बेचता था। बताया जाता है कि बुधवार को दीपक अपनी पत्नी अनीता को छावनी क्षेत्र स्थित उसके मायके छोड़ आया था। गुरुवार देर रात उसने अपनी बेटी आस्था (10) रिया (6) और मान्या (5) को जहर खिलाया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया।

जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार की सुबह चारों की हालत खराब हुई तो आसपास के लोगों को पता लगा। पड़ोसी आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से चारों को बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। सूचना पाकर लक्सा पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही पिता और तीनों पुत्रियों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया।

कर्जदारों से था परेशान
लोगों के मुताबिक दीपक के आत्महत्या करने की कर्जदार है। जिसकी वजह से दीपक मानसिक तवाव में चल रहा था। साथ ही पत्नी से भी आये दिन विवाद रहता था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश और तीनों बेटियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि चारों की मौत जहर खाने के कारण हुई है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications