खेत की मिट्टी निकाल लिए खनन माफिया, टीले पर खड़ा है विद्युत पोल

वाराणसी के भेलखा गांव में खेत की मिट्टी निकाल कर खनन माफियाओं बेच दिया, मिट्टी निकाल लिए जाने से टीले पर खड़ा है विद्युत पोल

वाराणसी, 16 जुलाई : बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा गांव में शनिवार को बिजली का तार ठीक करने पहुंचे रंजीत, रोहित व अन्य विद्युत कर्मी वहां 20 फीट ऊंचे टीले पर पोल देखकर दंग रह गए। गांव के सिवान लगे विद्युत पोल के चारों तरफ से करीब 20 फीट मिट्टी खोदकर निकाल ली गयी थी। करीब चार एकड़ भूमि में एक टीले पर खंभा खड़ा है। ऐसे में उस पोल पर चढ़ने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई, हालांकि बाद में रस्सी के सहारे विद्युतकर्मी टीले के ऊपर चढ़े और फिर जान जोखिम में डालकर खंभे पर चढ़ कर तार को ठीक किए। इसका फोटो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बारे में अवर अभियंता हरहुआ, लालब्रत प्रजापति से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि यदि किसी ने ऐसा किया है, जिसके चलते विद्युत पोल गिरने के कगार पर है या निकट भविष्य में गिर सकता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi News

चार से पांच गावों में होती है आपूर्ति
इस विद्युत पोल से भेलखा, इदिलपुर, ​सभईपुर और मिर्जापुर आदि गावों में विद्युत आपूर्ति होती है। पोल से 11 हजार वोल्ट की सप्लाई होती है, इसके बावजूद भी खनन माफियाओं द्वारा इसे अनदेखा करते हुए चारों तरफ की मिट्टी निकालकर पोल को एक टीले पर खड़ा कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लोग बहुत कम ही उधर जाते हैं, लोगों को आशंका है कि कभी भी यह पोल गिर सकता है और हादसा हो सकता है। सवाल यह भी है कि इतनी अधिक मिट्टी को खनन माफियाओं द्वारा खोदकर निकाल लिया गया और विभाग को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीण बताते हैं कि इस वर्ष बरसात में कभी भी यह पोल गिर सकता है।

कई गावों में सक्रिय हैं खनन माफिया
खनन विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस द्वारा भी समय-समय पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, बावजूद इसके खनन माफियाओं द्वारा वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सभी थानों में अवैध रूप से मिट्टी के खनन का कार्य किया जाता है। कुछ माह पूर्व जिला खनन अधिकारी ने बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी कलां गांव से दर्जनभर ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा था। उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही वाहनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+