घर की दहलीज पर खड़ा था बच्चा, पीछे से आया नाई और उस्तरे से रेत दिया गला
Varanasi news, वाराणसी। काशी के रामनगर थाना क्षेत्र में आठ साल की मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के पीछे किरायेदारी का मामूली विवाद बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर पहुंचने से पहले उस्तरे से किया हमला
रामनगर के मंशा देवी मंदिर के पास राधा किशोरी इंटर कॉलेज के पास मधुकर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मधुकर सिंह के छोटे बेटे विवेक सिंह का बेटा अनुज (8) डीएवी स्कूल की कक्षा दो में पढ़ता था। गुरुवार की दोपहर को अनुज अपने स्कूल से लौट रहा था। वैन से उतरकर अनुज अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा था, पास ही नाई का काम करने वाले प्रहलाद शर्मा ने अनुज को पकड़ा लिया और उस्तरे से उसका गला रेत दिया।

लोगों ने पकड़कर की पिटाई
वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खून से लथपथ अनुज को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुज की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीओ बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी प्रहलाद शर्मा की अनुज के पिता के मकान के नीचे दुकान है। दुकान को लेकर आए दिन इन लोगों में विवाद होता था। गुरुवार को अनुज जब दोपहर में स्कूल से लौट कर घर जा रहा था तभी पीछे से आकर प्रहलाद ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications