वाराणसी: हाथों में रोटी लेकर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

वाराणसी में भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में रोटी लेकर महंगाई के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को जल्द ही महंगाई पर रोक लगानी चाहिए

वाराणसी, 27 अगस्त: बढ़ती महंगाई को लेकर भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पटेल प्रतिमा मलदहिया पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने हाथों में रोटी लेकर महंगाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के कार्यकर्ता सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर रोटी लेकर खड़े हुए और उसके बाद जुलूस के रूप में आगे बढ़ते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी किये।

varanasi harish mishra

खाद्य पदार्थों से टैक्स हटाने की मांग
प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा सरकार से खाद्य सामग्री पर लगाए गए टैक्स को हटाने की मांग की गई। लोगों ने यह भी कहा कि यदि सरकार द्वारा खाद्य सामग्रियों पर से टैक्स नहीं हटाया जाता है तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इस आंदोलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से की जाएगी। यूथ ब्रिगेड के लोगों ने यह भी कहा कि हम इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को यह आभाष दिलाना चाहते हैं कि महंगाई पर तत्काल रोक लगायें, नहीं तो काफी बड़ी जनहानि होगी। लोगों ने यह भी चेतावनी दिया कि सरकार द्वारा यदि समय रहते इसपर रोक नहीं लगाया जाता है तो लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।

जानलेवा साबित हो रही महंगाई
भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि महंगाई अब महामारी का रूप ले चुकी है। जिससे लोगों की जान जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है, वहीं महंगाई के चलते कल कारखाने बंद हो रहे हैं। बेरोजगारी काफी बढ़ गई है और किसान भी बेहाल हैं। दूध, दाल, तेल, आटा, गैस सहित सभी घरेलू उपयोग की वस्तुएं महंगी हो गई हैं और काम धंधा भी पूरी तरह से चौपट हो गया है। सरकार की महंगाई नीति से आम आदमी बेहद निराश हो चुका है। सरकार द्वारा तत्काल महंगाई पर रोक लगाया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+