UP News: बाजार में टहलता मिला 'मृतक', परिजनों के उड़े होश, शव लेकर पहुंचे थाने, पुलिस भी हैरान
UP Varanasi News: वाराणसी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस व्यक्ति की मौत हो गई थी और परिजन उसकी अर्थी लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, उसे बाजार में टहलते हुए पाया। लोग उसे देखकर हैरान रह गए।

UP Hindi News: वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजन उसके दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान मृतक बाजार में टहलता मिला।
मृतक को बाजार में घूमते हुए देखने के बाद उसके परिवार के लोग उसे पकड़ लिए और जिस शव का पोस्टमार्टम कराया गया था उसके साथ ही जिंदा मिलने वाले शख्स को लेकर परिजन थाने पहुंच गए। थाने पहुंचने के बाद जब पुलिस को पूरा मामला बताया गया तो पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल, यह पूरी घटना वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र की है। फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली गांव में बीते दिनों अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। वृद्ध की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में ले ली।
स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक का नाम जिलाजीत निषाद था और वह जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत पाली हरिहरपुर गांव का रहने वाला था। ऐसे में पुलिस द्वारा जलालपुर स्थित जिलाजीत निषाद के परिजनों से संपर्क की गई।
संपर्क के बाद जिलाजीत निषाद के पिता बच्चूलाल परिवार के अन्य लोगों के साथ फूलपुर थाने पहुंचे। वहां पर मृतक के शरीर पर पाए गए कपड़े को देखकर उन्होंने अपने बेटे के रूप में उसकी शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि जिलाजीत ट्रॉली पर देवी-देवताओं की फोटो लगाकर गेरुआ वस्त्र पहनकर लोगों से भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था।
लिखा पढ़ी करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शनिवार को मृतक के शव को परिजनों को सौंपा गया। शव लेकर परिजन जौनपुर जा रहे थे और जौनपुर में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाना था, घर पर तैयारी चल रही थी।
इसी बीच परिवार के सदस्य मृतक का शव लेकर जब पिंडरा बाजार में पहुंचे इस दौरान वह ट्रॉली पर सामान लाद कर भीख मांगते हुए दिखाई दिया। उसे देखने के बाद उसके परिवार के लोग हैरान रह गए। परिजनों को पहले लगा कि मरने के बाद कोई व्यक्ति कैसे जिंदा हो सकता है।
बाद में बच्चूलाल और उनके परिवार के लोग जिला अजीत निषाद के पास पहुंचे तो वाकई में वह जिंदा था और उसे जिंदा देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके बाद पुलिस द्वारा दिए गए शव को लेकर परिजन फूलपुर थाने पर वापस लौट आए।
थाने आने के बाद परिजनों ने बताया कि उनका बेटा जिंदा है तो पुलिस भी हैरान रह गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि कद व पहनावा एक जैसा था, जिससे परिजनों ने मृतक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की थी। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम किया गया, अब पता चला है कि उनका बेटा जिंदा है, ऐसे में मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
-
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान












Click it and Unblock the Notifications