'निषादों के वोट के लिए भगवान राम के अपमान पर भी चुप है भाजपा', कांग्रेस ने दिया कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय
भगवान राम के जन्म को लेकर संजय निषाद ने दिया था विवादित बयान, अब कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
वाराणसी, 10 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद का भगवान राम के जन्म को लेकर विवादित बयान ने यूपी की राजनीतिक को काफी गरमा दिया है। इसके बाद भाजपा और संजय निषाद विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने संजय निषाद, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उदित राज ने बीजेपी पर धर्म का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप भी लगाया।
Recommended Video

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने वाराणसी में मीडियाकर्मियों द्वारा भगवान राम पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि भगवान श्रीराम राजा दशरथ के पुत्र नहीं थे, बल्कि वो श्रृंगी ऋषि के बेटे थे। उन्होंने बाप भी बदल दिया और जाति भी बदल दी। निषाद पार्टी, बीजेपी का सहयोगी दल है। अगर वो कड़ा ऐक्शन नहीं लेते है तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।
उदित राज ने कहा कि ये (बीजेपी) लगातार धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, इनकी आस्था धर्म में नहीं है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में पीएम मोदी ने नारा लगवाया 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी'। लेकिन होना ये चाहिए था 'हर-हर महादेव'। मोदी ने अपना नारा लगवाया। उदित राज ने पूछा कि क्या मजबूरी है जो संजय निषाद पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। क्योंकि वो निषाद हैं और चुनाव में भाजपा को निषादों का वोट चाहिए। चाहे भगवान राम का अपमान ही क्यों ना हो। ये वोट के भूखे है, इन्हें भगवान राम में अस्था नहीं है।
अगर यह बात कांग्रेस के किसी नेता या किसी इतिहासकार के मुंह से निकली होती तो अब तक उसके घर ठेकेदार लाठी लेकर पहुंच गए होते। या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे गिरफ्तार करा लिए होते। इससे सभी लोग साफ समझ लें कि योगी और मोदी की आस्था हिंदू धर्म में कतई नहीं है। कहा कि अगर यह लोग एक्शन नहीं लेते तो कांग्रेस पार्टी जरूर एक्शन लेगी। कांग्रेस पार्टी बीजेपी को 48 घण्टे का अल्टीमेटम दे रही है। अगर संजय निषाद पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications